भारतीय रेशम मार्क संगठन की ओर से आयोजित सिल्क मार्क-2016 का आज उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने उद्घाटन किया। इस साल लखनऊ में होने वाले सिल्क मार्क का आयोजन दीपावली से पहले 19 से 24 अक्टूबर तक अंजुमन-ए-हिन्द (बीआईए अवध) केशरबाग में किया जा रहा है। इस दौरान राम नाईक ने सिल्क प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया और सिल्क के विषय में जानकारी प्राप्त की।

स्वाति ने राज्यपाल राम नाईक को सौंपी बसपा के प्रदर्शन की सीडी!

एक्स्पो में मिलेंगी कई वैरायटीः

  • इस प्रदर्शनी में कई राज्यों के 15 सिल्क क्षेत्रों के कई किस्मों और रंगों के रेशमी उत्पाद प्रदर्शित होगे।
  • सिल्क मार्क लखनऊ-2016 का मुख्य उद्देश्य सिल्क मार्क से प्रमाणित 100 प्रतिशत शुद्ध सिल्क के उत्पाद उपलब्ध कराना है।
  • एक्स्पो में एक ही छत के नीचे देश भर के विभिन्न क्षेत्रों से रेशम की सभी किस्मों को लाया गया है।
  • यहां साड़ी, ड्रेस मटिरियल, दुपट्टा, बेड-शीट्स, कुशन कवर्स और अन्य बहुत से उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।
  • वहीं, सिल्क उपभोक्ताओं को सिल्क की शुद्धता के बारे में शिक्षित करने के लिए एक्स्पो में लकी ड्रा कूपन और सिल्क के पहचानने जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा।
  • एक्स्पो में मलबरी और तसर सिल्क के कीड़ों का लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा।
  • वहीं उपभोक्ताओं के लिए सिल्क की शुद्धता के लिए वस्त्रों की जांच करने की सुविधा भी रहेगी।

[ultimate_gallery id=”24461″]

सही समय पर होती कारवाई तो रूक सकती थी मथुरा की घटना- राम नाईक!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें