उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को इलाहाबाद के दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने चंद्रशेखर आजाद पार्क में अशफ़ाक उल्ला खान जयंती समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत की।

समाजवादी पार्टी में नहीं है कोई संवैधानिक संकट:

  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक शनिवार को इलाहाबाद के दौरे पर थे।
  • जहाँ उन्होंने अशफ़ाक उल्ला खान जयंती समारोह में शिरकत की।
  • यह कार्यक्रम चंद्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया गया था।
  • कार्यक्रम में राज्यपाल ने समाजवादी पार्टी पर टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि, फिलहाल सपा में किसी भी प्रकार का संवैधानिक संकट नहीं है।
  • इसी में आगे उन्होंने कहा कि, यदि कुछ ऐसा होता है तो फिर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • राज्यपाल ने ये भी कहा कि, पार्टी के भीतर कुछ भी हो लेकिन संवैधानिक संकट जैसी कोई चीज नही हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए:

  • शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे राज्यपाल राम नाईक ने सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति करने पर टिप्पणी की।
  • उन्होंने कहा कि, भारत के राजनैतिक दलों ने सर्जिकल स्ट्राइक पर जिस तरह प्रतिक्रीय दी वो ओछी राजनीति है।
  • राज्यपाल राम नाईक ने इलाहाबाद के नेहरु ग्राम भारती विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लिया।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, देश तथा प्रदेश के बच्चों को सर्वांगीण विकास बेहद जरुरी है।
  • वहीँ राज्यपाल ने इस दौरान ग्रामीण इलाके में लड़कियों की उपलब्धि को भी सराहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें