यूपी में जब से भाजपा सरकार बनी है इसके बाद से मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई ड्रीम प्रोजेक्टों में हुए घोटालों की जांच शुरू करवा दी है। इसी क्रम में योगी सरकार के वन एवं पर्यवरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने (Akhilesh Yadav) अखिलेश के ड्रीम प्रॉजेक्ट लॉयन सफारी परियोजना में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कराने की बात कही है। लॉयन सफारी की जांच में भी बड़े घोटाले के खुलने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- निर्माणाधीन बेसमेंट की मिट्टी फटने से आधा दर्जन मजदूर घायल!

परियोजनाओं में खूब हुई बंदरबांट

  • अभी पिछले दिनों सीएम योगी ने (Akhilesh Yadav) अखिलेश के ड्रीम प्रॉजेक्ट गोमती रिवर फ्रंट की जांच शुरू करवाई।
  • इस परियोजना में सीएम ने कई अधिकारियों को वहीं फटकार भी लगाई थी।
  • सीएम ने (Akhilesh Yadav) जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर परियोजना की जांच कराई तो सैकड़ों करोड़ रूपये का घोटाला सामने आया।
  • वहीं (Akhilesh Yadav) आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे परियोजना की भी जांच कराई जा रही है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं पर योगी सरकार की नजर टेढ़ी है।
  • इसके चलते उनके मंत्री भी सपा सरकार की परियोजनाओं की जांच करवाने में जुटे हैं।
  • इसी क्रम में वन एवं पर्यवरण मंत्री ने अब (Akhilesh Yadav) लायन सफारी की जांच करवाने की बात कही है।
  • लॉयन सफारी को लेकर विधानसभा चुनाव में भी कई बार सियासत में भूचाल आया था।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से दो मजदूर दबकर घायल!

फिशर वन के बीहड़ों में है लॉयन सफारी

  • यूपी के इटावा जिले में यमुना किनारे 2912 एकड़ में फैले फिशर वन के बीहड़ों में पिछले करीब 4 दशकों से डकैत अपनी शरणस्थली बनाये हुए थे।
  • इस वन में (Akhilesh Yadav) पूर्व अखिलेश सरकार ने अपने ड्रीम प्रॉजेक्ट में शामिल लॉयन सफारी का काम करवाया।
  • यह परियोजना 45.65 करोड़ की लागत से बनी, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक रखे गए।
  • पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां एक लाख 53 हजार 240वें पौधे का रोपण किया था।
  • इस पूरे क्षेत्र में 20 प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
  • लेकिन अब (Akhilesh Yadav) यह परियोजना भी भाजपा सरकार की जांच के घेरे में है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: निर्माणाधीन इमारत गिरी, 12 की मौत 100 मजदूर मलबे में दबे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें