बंदी के दौरान आवागमन पर पूरी तरह रोक।

  • बलिया। उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) के बलिया (Ballia) में प्रसासन ने बड़ा फैसला लिया है।
  • कोरोना के बढ़ते मरीजों के दृष्टिगत डीएम ने निर्णय लेते हुए आवश्यक सेवाओं को छोड़ पूर्ण रूप से लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का फ़ैसला लिया है।
  • साथ ही डीएम ने लोगो को घरों में रहने की अपील के साथ लोगो को बिना मास्क के घर से बाहर न जाने की अपील की है।
  • इसके साथ ही जनपद में इस बंदी के दौरान बलिया नगर में आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी।
  • सार्वजनिक वाहन जैसे टैक्सी, ई-रिक्शा, जीप, टेंपो आदि 10 जुलाई तक नहीं चलेंगी।
  • नगरीय स्वरूप वाले इलाकों में देशी-विदेशी शराब तथा बीयर की दुकान भी बंद रहेगी।
  • धरना प्रदर्शन, सभा, जुलूस, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम पर भी प्रतिबंध रहेगा।
  • लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर एक-एक घर का सर्वे कराया जाएगा।
  • वही जानकारी दी की अगर स्थिति नियंत्रण नही हुई लॉक डाउन को आगे भी बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है।

बढ़ते मरीज़ो को देखते हुए डीएम ने लिया फ़ैसला।

  • आप को बता दे कि बलिया में कोरोना के बढ़ते मरोजों और सोमवार को हुई दो मौत के बाद जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया शहर व उसके आसपास के शहरी कस्बों में 10 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
  • इस दौरान इन इलाकों में धारा 144 पूरी तरह प्रभावी रहेगी।
  • खासतौर पर बाजारों में विशेष सख्ती बरती जाएगी।

शहर के अलावा इन 15 इलाको में रहेगी सख़्ती।

  • गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के साथ बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के अलावा आसपास के शहरी स्वरूप वाले 15 इलाके रामपुर महावल, बहेरी, चंद्रशेखरनगर, माल्देपुर, हैबतपुर, परमन्दापुर, निधरिया, जेपीनगर नई बस्ती, जिराबस्ती, परिखरा, तिखमपुर, बहादुरपुर, अमृतपाली, सरसपाली व ओझा के छपरा में कोरोना का मामला आने की वजह से कंटेनमेंट जोन घोषित हुए हैं।
  • इस तरह देखा गया तो हर आधा किलोमीटर के अंदर कण्टेन्मेंट जोन था।
  • इसी को देखते हुए पूरे बलिया शहर व उसके आसपास के इन 15 इलाकों में लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।
  • उन्होंने बताया कि इस अवधि में दवा व आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद रहेंगी।

डीएम की लोगों से अपील घरों में ही रहें, बाहर नहीं निकलें।

  • जिला पूर्ति कार्यालय और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में एक-एक कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद इन कार्यालयों को भी बंद कर सेनेटाइज का कार्य किया गया।
  • जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि घरों में ही रहें, बाहर नहीं निकलें।
  • अगर विशेष परिस्थिति में निकलें भी तो मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें।

मास्क नहीं पहनने वालों पे होगी कार्यवाही।

  • कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिलाधिकारी ने साफ किया है कि अब बाहर कोई भी बिना मास्क पहने निकला तो उस पर जुर्माना की कार्रवाई तो होगी ही, मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।
  • इसके लिए पुलिस विभाग को निर्देश दे दिया गया है।
  • लोगों से अपील की है कि अपनी सुरक्षा का ख्याल खुद रखें और किसी भी कार्रवाई से बचें।

नियंत्रण हुआ तो ठीक वरना बढ़ सकता है लॉकडाउन का दायरा।

  • जिलाधिकारी श्री हरी प्रताप शाही ने बताया कि फिलहाल 10 जुलाई तक शहर और उसके आसपास के इलाके में लॉकडाउन किया गया है।
  • अगर स्थिति नियंत्रित हुई तो ठीक, अन्यथा सभी नगरीय निकायों में लॉकडाउन किया जाएगा।
  • और हां, जरूरत पड़ने पर पूरे जनपद में लॉकडाउन किया जा सकता है।
  • उन्होंने बताया कि अगर स्थिति नियंत्रित हुई तो बाजारों में रोस्टर के अनुसार व्यवस्था शुरू की जाएगी।
  • इस बार रोस्टर थोड़ा अलग हटके होगा।
एक-एक घर का होगा सर्वे।
  • जिलाधिकारी ने बताया कि 10 जुलाई तक घोषित हुए लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अभियान चलाकर एक-एक घर का सर्वे कराया जाएगा।
  • घर में सबसे बात की जाएगी घर में अगर वृद्ध या बीमारी से ग्रस्त कोई है तो उनकी पूरी जानकारी ली जाएगी।
  • बताया कि इस बंदी का एक उद्देश्य यह भी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें