लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह से ही धूप निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मौसम ने ली करवट, बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

धूप-छांव के बीच बादलों की आवाजाही-

  • धूप से निकलने से गर्मी व उमस में इजाफा हुआ है।
  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में धूप और छांव के बीच बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा।
  • दिन में आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी से उपर दर्ज किए जाने की संभावना है।
  • दिन में बारिश होने का भी अनुमान है।
  • मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किये जाने का अनुमान है।
  • लखनऊ के अलावा गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा झांसी का 23 डिग्री, कानपुर का 21.4 डिग्री और इलाहाबाद का 23.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: 

तस्वीरों मे देखिये लखनऊ के मौसम का मज़ा !

वीडियो: ये वीडियो देखने के बाद आप बरसात के मौसम में कभी बाँध के आस पास नहीं जाएंगे

अद्भुत: हर मौसम में उबलता है इस नदी का पानी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें