योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर काबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह आज मेरठ पहुंचे थे। यहां उन्होंने बचत भवन में मीडिया से बात करते हुए अपनी सरकार (government) द्वारा कराए गए सभी कामो को विस्तार से बताया। मगर जैसे ही पत्रकारों ने सवाल पूछने शुरू किये तो वे कुछ घबरा गए।

सरकार की गिनाई उपलब्धियाँ :

  • सिद्धार्थनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं से अपनी बात की शुरुआत की।
  • उन्होंने कहा कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण सेवानिवृत्ति की उम्र 62 की गयी है।
  • इस तरह जनता को डॉक्टर और स्टाफ की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कामो को ग्रुप में बांटकर कर रही है।
  • इसमें महिला, युवा, गरीब पिछडो के साथ रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था व गन्ना किसानो के लिए योजनाए चला रही है।
  • इसमे भ्रष्टाचार रोकना और किसान गणना सबसे महत्वपूर्ण है।
  • उन्होंने कहा कि गन्ना किसानो ने भाजपा का समर्थन किया है।
  • सरकार ने भी गन्ना किसानो का पिछले वर्ष का 13242 करोड़ रूपये का भुगतान किया है।
  • साथ ही इस बार 22517 रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है।
  • मंत्री जी ने मेरठ को मिलने वाली मेट्रो ट्रेन, हवाई पट्टी व नेशनल हाइवे देने का भी जिक्र किया।
  • भू-माफियाओ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग अवैध जगह को वैध बनाकर कब्जा कर लेते है।
  • उन सभी से ऐसी जमीनों का कब्ज़ा मुक्त कराया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें