दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी की लिस्ट में दाऊद इब्राहीम का नाम सबसे ऊपर है। भारत, अमेरिका सहित कई देशों को उसकी तलाश है। सभी को पता है कि दाउद पाकिस्तान में छिप कर बैठा है। भारत सरकार भी उसे पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता ने दाउद इब्राहीम को अपनी पार्टी में शामिल करने की पेशकश कर दी है। भाजपा नेता के इस बयान के बाद से देश भर में हड़कंप मच गया है।

योगी के मंत्री ने दिया बयान :

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का 1 साल पूरा होने पर गोंडा पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सरकार की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से सबका साथ और सबका विकास के नाम पर काम करती आयी है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दाउद इब्राहिम अपनी गिरफ्तारी के बाद गलती मान लें तो वह भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहे तो मोबाइल के जरिये भी भाजपा के सदस्य बन सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वाराणसी में 5 सड़क परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

सपा-बसपा गठबंधन पर दिया बयान :

गोंडा पहुंचे मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि मायावती के पास पैसा और शक्ति खत्म हो गयी है क्या जो वे सपा के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने पोटा लगाकर राजा भैया को जेल भेजा तो राज्य सभा चुनाव में समर्थन की उम्मीद कैसे कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी का स्वागत हैं। आने वाले समय में मायावती, मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव भी पार्टी में आना चाहें तो उनका भी स्वागत है। वे भी भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती आयी है।

 

ये भी पढ़ें: डीजीपी ओपी सिंह ने मां चंद्रिका देवी के मंदिर में दर्शन किये

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें