उत्तर प्रदेेश में चुनावी मौसम चल रहा है। सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी कर दी है। घोषणा पत्र भी आ चुके हैं। लोक लुभावने वायदे भी किए जा रहे हैं। सभी उम्मीदवार विकास की बात कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने की बात कर रहे हैं। MLA बनने की बात कर रहे हैं लेकिन कुछ प्रत्याशियों को MLA का पूरा नाम नहीं आता।

प्रत्याशी शिवाजी सिंह

  • शिवाजी निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
  • सहजनवां विधासभा संख्या 324 से मैदान में उतरे हैं।
  • शिवाजी अपने पक्ष में जनसमर्थन मिलने के साथ चुनाव जीतने की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।
  • लेकिन MLA का फुल फार्म क्या होता है, इसपर शिवाजी की बोलती बंद हो गई।

प्रत्याशी शिवदत्त 

  • राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार हैं।
  • पिपराइच विधानसभा संख्या 321 से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कौन-कौन से कार्य करेंगे इसका पिटारा खोल रहे हैं।
  • लेकिन MLA शब्द के नाम सुनकर गहरी सोच में पड़ गए।

प्रत्याशी भाई लाल

  • समाजवादी पार्टी के प्रबल दावेदार हैं।
  • छानबे विधानसभा संख्या 395 से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • राजनीति के बारे में बहुत कुछ बता रहे हैं।
  • लेकिन NOTA क्या होता है इसपर नीलबट्टे सन्नाटा निकले।
  • राष्ट्रगान किसने लिखा, इस सवाल पर कहते हैं कि आपको पता होगा।

प्रत्याशी धनेश्वर गौतम

  • बहुजन समाज पार्टी के शिक्षित प्रत्याशी हैं।
  • छानबे विधानसभा संख्या 395 से किस्मत आजमा रहे हैं।
  • बता रहे हैं कि इस विधानसभा में पहले सभी प्रत्याशी 8-10 की पढ़ाई किए हैं।
  • इन्होंने वकालत की पढ़ाई की है, मतलब सामान्य ज्ञान पर अच्छी पकड़ होगी।
  • राष्ट्रगान के रचयिता कौन हैं इसपर चुप्पी साध लिए।

प्रत्याशी सुरेंद्र यादव

  • बहुजन मुक्ति पार्टी से उम्मीदवार हैं।
  • रुधौली विधानसभा संख्या 309 चुनाव मैदान में उतरे हैं।
  • ये बहुजन की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं, इलाके की समस्या का समाधान करना चाहते हैं।
  • लेकिन तीन  MLA का पूरा नाम क्या है इसका समाधान नहीं कर पाए।

प्रत्याशी लवकुश

  • राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी हैं।
  • महादेवा विधानसभा संख्या 311 से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • लवकुश खुद को धरती पुत्र मानते हैं और जनता का विकल्प बता रहे हैं।
  • विधायक बनने का दावा कर रहे हैं लेकिन MLA का पूरा नाम क्या है ये सीखने बाद बताएंगे।
  • लेकिन इतना जरूर बताए कि जैसे गाड़ी घर में आने के बाद चलाना सीख लिया जाता है।
  • ठीक वैसे ही विधायक बनने के बाद MLA का नाम सीख लेगें।

प्रत्याशी दूधराम

  • बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार हैं।
  • महादेवा विधानसभा संख्या 311 से चुनाव मैदान में उतरे हैं।
  • दूघराम इलाके के विकास और जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने का दावा कर रहे हैं।
  • लेकिन जब इनसे पूछा गया कि MLA का पूरा क्या है  तो ये खुद ही परेशानी में पड़ गए।
  •  इतना जरूर कहे कि उन्हें क्या दूसरे प्रत्याशियों को इसका फुलफार्म नहीं पता होगा।

प्रत्याशी राजेंद्र कुमार

  • पार्टी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी हैं।
  • गोहना विधानसभा संख्या 355 से चुनाव लड़ रहे हैं।
  • नेता जी कह रहे हैं कि गोहना पूरी तरह से परिवर्तन के लिए तैयार बैठी है।
  • इनसे जब पूछा गया कि यूपी का राज्यपाल कौन है तो इन्होंने राज्यपाल के नाम का ही परिवर्तन कर दिेया।
  • उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का नाम सुश्री राम नाईक बताया
  • राजेंद्र कुमार बसपा सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं।
  • राष्ट्रगान कितने समय में गाया जाता है, इन्हे यह भी नहीं पता।
  • कहा 5 से 7 मिनट के बीच गाया जाता है।

ये तो थे कुछ प्रत्याशी लेकिन कई और भी उम्मीदवार हैं जिन्हें सामान्य ज्ञान की जानकारी नही है।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें