राजधानी के निगोहां थाने से सम्मन तामील करने बाइक से रायबरेली गये सिपाही थाने के लिए वापस आते समय रायबरेली के गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हो गया।

  • उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
  • जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
  • सूचना पाकर पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचे परिजन सिपाही का शव लेकर अपने गांव चले गए।
  • सिपाही की मौत से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह है पूरा घटनाक्रम

  • थाना प्रभारी निगोहा ओमवीर सिंह ने बताया कि थाने में तैनात 2011 बैच का सिपाही नीरज कुमार (26) निवासी ग्राम सातनपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली को सम्मन तामील करने के लिये रायबरेली भेजा गया था।
  • जहां सम्मन तामील करने के बाद सिपाही नीरज अपने घर चला गया।
  • बुधवार को घर से वापस आते समय उसकी अपाचे बाइक गुरूबक्शगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
  • इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
  • जिसे गम्भीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई।
  • सूचना पाकर पीएम हाउस पहुंचे परिजनों ने सिपाही का शव का गांव ले गए जहां कोहराम मच गया।

पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी हुई बेहोश

  • पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुधा बेहोश हो गई।
  • उसे जब होश आया तो वह रो-रो कर यही कह रही थी कि सुबह पति नीरज को ड्यूटी पर भेजा।
  • उसका शव देख पत्नी व मां मुन्नीदेवी के आंसू रूकने का नाम‌ नही ले रहे थे।
  • मृतक के मौसा ने‌ बताया मृतक नीरज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
  • एक बहन है जो दिव्यागं हैं। नीरज के पिता लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं।
  • नीरज की शादी बीते वर्ष अप्रैल 2015 को हुयी थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें