भले ही राजधानी के लोग आये दिन हो रही हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़, लूट, डकैती, चोरी, जानलेवा हमला सहित संगीन अपराधों से थर्रा रहे हों लेकिन पुलिस की नजर से राजधानी में (crime mapping) अपराध एकदम नहीं हो रहा है। इसे योगी राज का भय कहें या पुलिस विभाग की लापरवाही। लोगों का कहना है कि योगी सरकार में पुलिस मामले दर्ज ही ना के बराबर कर रही। इस सच्चाई की पोल पुलिस की वेबसाईट खुद खोल रही है।

ये भी पढ़ें- चारबाग रेलवे स्टेशन से सेना का फर्जी अधिकारी गिरफ्तार!

दीपक के राज में सिर्फ एक अपराध दर्ज

  • एक तरफ जहां योगी सरकार के 100 दिन पूरे हो रहे हैं।
  • वह अपना पूरा ब्यौरा पेश करने की तैयारी में हैं।
  • लेकिन योगी सरकार के कामकाज पर पुलिस विभाग कुछ ज्यादा ही मेहरबान है।
  • अगर बात राजधानी लखनऊ की करें तो यहां तत्कालीन एसएसपी मंजिल सैनी के हटने के बाद कुर्सी दीपक कुमार ने संभाली उनके कामकाज को 28 अप्रैल से 25 जून तक 58 दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस की वेबसाईट पर सिर्फ एक सेंधमारी दर्ज है।
  • इससे आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रदेश के अपराध की क्या स्थिति होगी।
  • इनमें पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च 2017 से 15 मई 2017 तक के आंकड़ों को अगर देखा जाये तो लखनऊ जिले में केवल एक हत्या, 0 डकैती का अभियोग पंजीकृत हैं।
  • जबकि अगर बात मई महीने के शुरुआत के 15 दिनों की करें तो आधा दर्जन से अधिक हत्याएं और एक डकैती की बड़ी वारदात पुलिस के आंकड़ों की पोल खोल रही है।

ये भी पढ़ें- इटौंजा में भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत 15 घायल!

कुछ घटनाएं ही खोल रहीं सरकारी आंकड़ों की पोल

  • 09 मई 2017 को पारा के राम विहार कॉलोनी में रिटायर्ड फौजी की दो बेटियों की हत्या।
  • 08 मई 2017 को गोमतीनगर में प्रापर्टी डीलर के यहां बंधक बनाकर डकैती।
  • 08 मई 2017 को गाजीपुर में फार्च्यूनर की लूटी।
  • 08 मई 2017 को वजीरगंज के शहीद स्मारक के पास शिक्षक को घायल करते हुए लूटा।
  • 07 मई 2017 को कृष्णानगर में महिला को गोली मारी गई।
  • 07 मई 2017 को गोसाईगंज में युवक की हत्या।
  • 07 मई 2017 को इंदिरानगर में मां-बहन की हत्या।
  • 06 मई 2017 इंदिरानगर में सपा नेता राहुल सिंह पिता चंद्र छाबड़ा को बदमाशों ने गोली मारी।
  • 05 मई 2017 को चिनहट के तिवारीगंज में 45 वर्षीय युवक की हत्या।
  • 22 जून 2017 को नागरम में बदमाशों ने संतोष की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 24 जून 2017 को मड़ियांव में रेप की कोशिश कर युवती की हत्या कर फेंका।
  • यह घटनाएं (crime mapping) पुलिस की हकीकत बताने के लिए काफी हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें