उत्तरप्रदेश चुनाव के करीब आते ही अवैध हथियारों की डिमांड बढ़ गई है। इसके कारण प्रदेश भर में अवैध हथियार बनाने वाले और सक्रिय हो गए है। पुलिस चुनाव को साफ-सुथरा बनाने के लिए इन अवैध शस्त्र फैक्ट्रियों पर आए दिन छापेमारी कर रही है। इसी क्रम में शाहजहांपुर पुलिस ने छापा मार कर एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के साथ ही हथियार भी बरामद किये हैं।

पुलिस ने छापेमारी में बरामद किए असलहें

  • शाहजहांपुर थाना कटरा पुलिस ने जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा।
  • बेहटा मुरादपुर के जंगलों में बहगुल नदी के किनारे एक खेत में यह फैक्ट्री चल रही थी।
  • पुलिस ने मौके से तमंचा बनाते लालू लोहार और बाबू नाम के दो लोगों को गिरफ्तार किया।
  • पुलिस ने उनके पास से भारी संख्या में तमंचें, कारतूस और कई उपकरण भी बरामद किए।
  • एसओ शहीद अली ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बेहटा मुरादपुर के जंगलो में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का खुलासा हुआ था।
  • छापेमारी में मौके से दो आरोपियों को तमंचा बनाते पकड़ा गया।
  • उनके पास से भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे बरामद हुए है।
  • साथ ही तमंचे बनाने के उपकर भी बरामद किए,
  • फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेजा दिया गया हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें