उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अब ज्यादा वक्त नहीं रह गया है। जिसको देखते हुए प्रदेश की समाजवादी सरकार किसी भी पक्ष को नाखुश नहीं करना चाहती है। इसी कारण तयपूर्ण योजना के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 हजार सिपाही और दरोगा देने की तैयारी कर ली गयी है।

नए वर्ष में मिलेंगे सिपाही :

  • उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाहियों की भर्ती की कवायद पिछले काफी दिनों से चल रही है।
  • मगर किसी न किसी कारण से यह अटक जाती थी।
  • हालांकि पिछले कई दिनों से यूपी पुलिस के विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
  • साथ ही पुलिस के ही कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया कानूनी दांव-पेंच में फंसी हुई है।
  • अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द नए साल में यूपी में 50 हजार नए लोग भर्ती होंगे।

इन विभागों में चल रही है प्रक्रिया :

  • उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा के पुरुष वर्ग 2400 पद, महिला 600 पद पर प्रक्रिया चल रही है।
  • साथ ही सशस्त्र पुलिस, प्लाटून कमांडर के 210 पद पर प्रक्रिया चल रही है।
  • इसके साथ ही यूपी पुलिस में ही अग्निशमन अधिकारी द्वितीय के 3307 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी शुरू है।
  • महिला सिपाही के 5800 और पुरुष वर्ग में 28916 पद और खिलाड़ी कोटे से 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
  • साथ ही यूपी-100 शुरू होने के बाद से अभी और सिपाहियों की भर्ती होनी बाकी है।
  • पुलिस के उच्च अधिकारियों का मानना है कि यह भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद भी भारी संख्या में पुलिस बल की आवश्यकता पड़ेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें