उत्तर प्रदेश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को लेकर 17 सूत्रीय मांगों और महिलाओं और लड़कियों के उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ विधान सभा घेरने गए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

  • पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सड़क पर गिरा-गिरा कर मारा इससे दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए।
  • इसके बाद पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
  • लाठी चार्ज के दौरान सड़क पर भगदड़ मच गई और लंबा जाम लग गया।
  • मौके पर मौजूद सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा, इन्स्पेक्टर हजरतगंज विजयमल यादव ने किसी तरह हालात को काबू में किया।
  • कार्यकताओं का सामान चप्पल, जूते भी भगदड़ में छूट गए।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें