अक्सर हमारे देश में पुलिस की नकारात्मक छवि ही देखने को मिलती है और उत्तर प्रदेश पुलिस का नाम सुनकर ही आम लोग डरकर कांपने लगते है। हमें ऐसे कई मामले देखने और सुनने को मिलते रहते हैं, जहां पुलिस का भयावह क्रूर चेहरा लोगों के सामने होता है। लेकिन इसके अतिरिक्त हमारी पुलिस का एक और पक्ष भी है जिसकी तरफ लोगों का ध्यान कम ही जाता है।

  • हमारे बीच में कुछ पुलिसवाले ऐसे भी हैं जो विभाग की छवि को लगातार अच्छा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
  • ऐसा ही एक मामला महानगर थानाक्षेत्र में सामने आया। जहां एक दरोगा ने गंभीर रूप से घायल युवक की जान बचाकर एक मिशाल पेश की है।
  • चौकी इंचार्ज कैपिटल तिराहा संजय गुप्ता बीती रात करीब 11:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर के अपने घर जा रहे थे।
  • तभी उन्होंने निशातगंज पुल पर भीड़ लगी देखी। वहां बड़ी तादात में लोगों का मजमा लगा था।
  • चौकी इंचार्ज ने रूक कर देखा तो गंभीर रूप से घायल खून से लथपथ बाइक सवार दिखाई दिया।
  • युवक गंभीर रूप से घायल होकर तड़प रहा था, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद करने की जहमत नहीं उठायी।
  • यह देख चौकी इंचार्ज ने एक ऑटो रुकवाया और ऑटो में खून से लथपथ बाइक सवार को लेकर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
  • समय रहते डॉक्टरों ने उसका उचित इलाज किया। इससे उसकी जान बच गई।

अपना थानाक्षेत्र ना होते हुए भी बचाई जानः

  • अपना थानाक्षेत्र न होते हुए भी दुर्घटना में घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई।
  • घायल युवक ने अपना नाम विकासनगर के 5/427 में रहने वाले अशोक पांडेय बताया।
  • पुलिस की इस सक्रियता से अन्य पुलिसकर्मियों को भी सीख लेनी चाहिए।
  • घायल व्यक्ति ने दारोगा के सराहनीय प्रयास से गदगद है और परिवार ने खुले दिल दरोगा की प्रशंसा की है।
  • इस घटना से हमें प्रदेश पुलिस का परोपकारी पक्ष भी पता चलता है।
  • पुलिस हमारे समाज का हिस्सा है और हमारे हितों के लिए ही कार्य करती है।
  • हमें भी एक नागरिक को रूप में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और हमेशा पुलिस की ओर नहीं ताकना होगा।

पढ़ियेः किस तरह पुलिसकर्मी बने एक बूढ़ी मां का सहारा, उत्तर प्रदेश पुलिस का मर्मस्पर्शी रूप।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें