उत्‍तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के 4 सदस्य गुरुवार को नियुक्त कर दि‍ए गए हैं। चारों सदस्‍यों की नि‍युक्‍ति‍ के आदेश गवर्नर राम नाईक ने जारी कि‍ए। राज्यपाल राम नाईक ने आज 4 नामों को लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद का सदस्य नियुक्त किया है।

ये हुए हैं शामिलः

(1) देवी प्रसाद द्विवेदी

(2) अरविन्द कुमार गुप्ता

(3) दुर्गा चरण मिश्रा

(4) लोरिक यादव

देवी प्रसाद द्विवेदीः

  • देवी प्रसाद द्विवेदी प्रोफेसर/विभागाध्यक्ष, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के पद पर कार्यरत हैं।
  • उन्हें राष्ट्रपति द्वारा संस्कृत आचार्यरत्न और पद्मश्री से नवाजा जा चुका है।

अरविन्द कुमार गुप्ताः

  • अरविन्द कुमार प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग के पद पर कार्यरत रहे हैं।

दुर्गाचरण मिश्रः

  • दुर्गाचरण मिश्र पुलिस महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत रहे हैं।
  • उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

लोरिक यादवः

  • लोरिक यादव निदेशक, कोषागार के पद पर कार्यरत रहे है।
  • इन्हें वित्तीय कार्यों में 35 वर्षों का लंबा अनुभव प्राप्त है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें