उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पांच नृशंस हत्याएं हुई है। जिसमें दो आदमी को जिंदा भून दिया गया। तीन आदमी को मारने के बाद जलती कार के नीचे फेंक दिया गया गया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जिस जिले को उत्तर प्रदेश का वीआईपी जिला माना जाता है। वहां इतनी बड़ी घटना पर सरकार समेत सामाजिक कार्यकर्ता चुप क्यों हैं..? सवाल उठ रहा है कि हर मुद्दे को राजनैतिक दृष्टिकोण देने वाले नेता इस घटना पर अपनी आंखें क्यों मूदं लिए है। बता दें कि सभी पांच मृतक लोगों में तीन बहुत ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे।

यह भी पढ़ें… जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष जमीन हड़पने का आरोप में गिरफ्तार!

रायबरेली के ग्रामीण क्षेत्र में हुई हत्याएं :

  • सभी पांच नृशंस हत्याएं रायबरेली के ऊंचाहार के अप्टा गांव में हुईं।
  • खबरों के अनुसार कुछ आरोपी गिरफ्तार हुए लेकिन, मृतकों के परिवार संतुष्ट नहीं हैं।
  • पुलिस के अनुसार इस बड़ी वारदात के सारे दोषी अभी नहीं पकड़े गए हैं।
  • इसका मास्टर माइंड भी कोई और है जिसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
  • बता दें कि जिला रायबरेली राजनैतिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • रायबरेली जिले पर गांधी परिवार का कॉपीराइट भी माना जाता है।
  • ऐसे में इस महत्वपूर्ण जिले में एक-दो नहीं बल्कि पांच नृशंस हत्याएं हो गई।
  • जिस गांव में नृशंस हत्याएं हुई, वह राजधानी से महज करीब सवा सौ किलोमीटर दूर है।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी ने की कैंसर के दो मरीजों की मदद!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें