उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज तीन बड़े प्रदर्शनों के चलते ट्रैफिक विज्ञप्ति जारी की गयी है। जिसमें प्रदर्शनों के चलते यातायात व्यवस्था कहाँ बाधित होगी बताया गया है।

तीन बड़े प्रदर्शन:

  • सूबे की राजधानी लखनऊ में आज तीन बड़े प्रदर्शनों के कारण शहर का ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
  • आज भारतीय किसान यूनियन, यूपी रसोइया कल्याणकारी समिति और आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन होगा।
  • जिसकी ट्रैफिक पुलिस द्वारा विज्ञप्ति जारी की गयी है।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत नए मंत्री शपथ लेंगे, जिसके कारण हजरतगंज की ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी।

भारतीय किसान यूनियन:

भारतीय किसान यूनियन आज गन्ना भुगतान के बकाये की मांग को लेकर लक्ष्मण मेला मैदान में प्रदर्शन करेंगे।

यूपी रसोइया कल्याणकारी समिति:

यूपी रसोइया कल्याणकारी समिति वेतन विसंगति को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

आम आदमी पार्टी:

राजधानी के डीएम राजशेखर ने जानकारी दी कि, आम आदमी पार्टी केंद्र की नीतियों के विरोध में जीपीओ पर प्रदर्शन करेंगी।

रूट डायवर्जन:

  • कैसरबाग से क्‍लार्क अवध तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहे से संकल्‍प वाटिका और चारबाग से हजरतगंज की ओर सिटी बसों को बदन किया गया है।
  • इसके अलावा महानगर, बादशाहनगर से संकल्‍प वाटिका होते हुए हजरतगंज चौराहे, चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्‍मण मेला मैदान, बैकुंठधाम तिराहे से ओवरब्रिज होकर लक्ष्‍मण मेला मैदान, सिकंदरबाग से संकल्‍प वाटिका, हजरतगंज से सिकंदरबाग, बं‍दरियाबाग से राजभवन होते हुए हजरतगंज चौराहा और रायल होटल से डीएसओ चौराहे पर भी ट्रैफिक पर प्रतिबंध रहेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें