• वाराणसी | कैंट थाने की पुलिस ने नदेसर क्षेत्र निवासी मछली के बड़े कारोबारी मोहम्मद सलीम और उसके सहयोगियों राजेश व आनंद को गिरफ्तार किया।
  • एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि सलीम अवैध तरीके से मछलियों की प्रतिबंधित प्रजातियों का व्यापार करता है।
  • मछली मंडियों से सलीम वसूली भी करता है।
  • इसके अलावा मुख्तार अंसारी गिरोह से सलीम लगभग 20 साल से ज्यादा समय से जुड़ा हुआ है।
  • बनारस में मुख्तार गिरोह से जुड़े लोगों की जमानत कराने और उनकी आर्थिक मदद करने में भी सलीम की अहम भूमिका रहती है।
  • मुख्तार गिरोह से जुड़े कुछ अन्य लोग भी चिह्नित किए गए हैं उन सभी की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें