उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव केंद्र की राजनीती में एक अलग पहचान रखता है। पूरे भारत के सबसे राज्य उत्तर प्रदेश से ही राष्ट्रीय राजनीती तक का रास्ता जाता है। इस विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी भी पूरे जोर-शोर से लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा जनता तक अपनी पहुँच बनाने के लिए एक योजना बना ली गयी है।

भाजपा सुनेगी जनता के `मन की बात` :

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की जनता तक सन्देश पहुंचाने के लिए `मन की बात` कार्यक्रम का आयोजन होता है।
  • अब भारतीय जनता पार्टी द्वारा भी पीएम मोदी की तर्ज पर जनता तक पहुँचने की तैयारी हो रही है।
  • भाजपा पूरे जिले के कार्यालयों पर आकांक्षा पेटी की स्थापना करेगी।
  • इसमें पूरे जिले के शहर व गाँव के लोग अपनी समस्याएँ बता सकते है।

यह भी पढ़े : Google Doodle मना रहा ‘प्रकाश की गति का निर्धारण’ की 340वीं वर्षगांठ!

  • यह सभी समस्याएँ भाजपा प्रदेश कार्यालय लायी जाएंगी जिसके बाद बड़े नेता इसे हल करेंगे।
  • इनमें कई समस्याओं को लेकर भाजपा चुनावी मुद्दा भी बना सकती है।
  • भाजपा को इस तरह बैठे-बिठाये चुनावी मुद्दे उस तक उपलब्ध होते रहेंगे।

यह भी पढ़े : राउंड 3- सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा शुरू!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें