आज अमेरिका के राष्ट्रपति के लिए चल रहे चुनावों में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा कर अमेरिका के नए राष्ट्रपति बन गए है। ट्रंप के जीतने से पूरे अमेरिका में जश्न का माहौल है मगर यहाँ भारत में एक गाँव ऐसा भी है जहां ट्रंप के जीतने के बाद से माहौल ग़मगीन हो गया है।
जबरौली गाँव में है सन्नाटा :
- अमेरिका से सात समुन्दर पार यहाँ भारत देश में ट्रंप के जीतने से मायूसी भरा माहौल बन गया है।
- उत्तरप्रदेश के जबरौली गांव में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के जीतने से सभी उदास हो गए है।
- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के समय इस गांव में हिलेरी क्लिंटन की जीत के लिए प्रार्थना और यज्ञ हुए थे।
- यूपी का यह जबरौली गांव हिलेरी क्लिंटन का जबरदस्त समर्थक है।
यह भी पढ़े : पैर छूने से मना करने पर मायावती ने पार्टी से निकाला!
- एक बार पूर्व अमेरिकन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी संस्था क्लिंटन हेल्थ फाउंडेशन से जबरौली में एक कार्यक्रम में आये थे।
- पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इस गांव को गोद भी लिया हुआ था।
- लखनऊ से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव हिलेरी क्लिंटन व बिल क्लिंटन के दौरे करने का बाद चर्चा में आया।
- इसी कारण यह पूरा गाँव चुनाव में हिलेरी को समर्थन दे रहा था।
यह भी पढ़े : दिल्ली से ज्यादा जहरीली हुई लखनऊ की हवा!