उत्तर प्रदेश पुलिस की ‘यूपी 100’ सेवा में बुधवार 13 दिसंबर को पुलिस कोऑर्डिनेशन की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है, जिसके तहत बैठक में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों के पुलिस महानिदेशक इस कोऑर्डिनेशन की बैठक में शामिल होंगे, वहीँ मीडिया सूत्रों की मानें तो, इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं, हालाँकि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने के विषय में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
8 राज्यों के DGP शामिल होंगे बैठक में:
- बुधवार को राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस की ‘यूपी 100’ सेवा में कोऑर्डिनेशन की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया है।
- जिसके तहत बैठक में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों के पुलिस महानिदेशक शामिल होंगे।
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बैठक में करीब 8 राज्यों के DGP शामिल होंगे।
- सूत्रों की मानें तो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं।
- हालाँकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
- बैठक का आयोजन राजधानी लखनऊ स्थित यूपी 100 की बिल्डिंग में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक किया गया है।
इन राज्यों के DGP शामिल होंगे कोऑर्डिनेशन बैठक में:
- यूपी 100 की कोर्डिनेशन बैठक में 8 राज्यों के DGP शामिल होंगे।
- जिसके तहत हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के DGP मौजूद रहेंगे।
- इसके साथ ही पंजाब, चंडीगढ़, नई दिल्ली, उत्तराखंड और यूपी के DGP मौजूद रहेंगे।
- साथ ही CISF, CRPF, ITBP और SSB के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार