उत्तर प्रदेश सरकार आगामी विधानसभा चुनाव अपने द्वारा किये गए विकास कार्यो पर लड़ने का दावा कर रही है। सीएम अखिलेश यादव खुद भले कितने दावे करे प्रदेश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के मगर उनकी कई योजनायें इन वादों की पोल खोलती है। सीएम अखिलेश द्वारा ऐसी ही एक योजना शुरू की गयी है जिसमे दूसरे देशो में रह रहे यूपी वासियों को कोई दिक्कत न हो। मगर उनके अधिकारी ही इस बारे में गम्भीरता से काम नहीं लेते है। ऐसा ही एक मामला हमारे सामने आया है जिसमे हम आपको ऐसे ही एक मामले से अवगत करा रहे है।

सऊदी अरब में फंसे है उत्तर प्रदेश के 4 नागरिक :

  • सऊदी अरब में इस समय उत्तर प्रदेश के 4 नागरिक बुरी तरह फंसे हुए है।
  • इनके साथ ही भारत के अन्य शहरो के 5 और लोग फंसे हुए है।
  • उन्हें वहां एक कंपनी में काम करने का झांसा देकर बुलाया गया और अब वहां से जाने नहीं दे रहे है।
  • कंपनी, जिसका नाम Cooporate Services है, न उन्हें उनकी तनख्वाह दे रहा है और न ही वहां से वापस भारत भेज रहा है।
  • इन सभी ने सऊदी में बने भारतीय दूतावास में भी गुहार लगाई मगर वहां से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
  • भारतीय दूतावास जाने पर उन्हें कल आओ कह कर वापस भेज दिया जाता है।

UPNRI का हेल्पलाइन नंबर नहीं लगता :

  • सीएम अखिलेश यादव द्वारा दूसरे देशो में रह रहे यूपी वासियों के कल्याण के लिए यह UPNRI सुविधा शुरू की गयी थी।
  • मगर जब इसके हेल्पलाइन नम्बर पर फोन किया गया तो वह सेवा में नहीं होने की बात करता है।
  • ऐसा होना खुले तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी की पोल खोलता है।

  •  सऊदी में फंसे हुए इन लोगो में 4 उत्तर प्रदेश के नागरिक है फिर भी प्रदेश सरकार कुछ नहीं कर रही है।
  • ऐसे में सरकार द्वारा शुरू की गयी योजना में जब ऐसा होगा तो प्रदेश के नागरिक कहाँ जाएंगे।
  • यूपी के फंसे हुए लोगो में से 2 महाराजगंज, 1 बलिया, 1 सुल्तानपुर और 1 आजमगढ़ का है।

ये है फंसे हुए वे सभी लोग :

  • जयगोविन्द वर्मा, पिता का नाम रघुनाथ वर्मा, ग्राम जरार पोस्ट सोहरनवा तिवारी, जिला महाराजगंज, उत्तर प्रदेश

jay govind struck in saudi arab

  • योगेश्वर यादव, पिता का नाम नथुनी यादव, ग्राम बासपुर नूतन पोस्ट पीपरापति तिवारी जिला महाराजगंज

yogeshwar yadav struck in saudi arab

  • संजय पाल, पिता का नाम बब्बन पाल, ग्राम पचमा पोस्ट उधारन जिला बलिया

sanjay pal struck in saudi arab

  • मोहम्मद खुर्शीद पिता का नाम शमी मोहम्मद, ग्राम तिनी हसनपुर, पोस्ट मलिकपुर नोंनरा जिला सुल्तानपुर

mohammad khursheed struck in saudi arab

  • जयश्री प्रसाद निषाद, पिता का नाम हरिलाल निषाद, ग्राम भीमाकोल, पोस्ट हुसेपुर जिला आजमगढ़
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें