बरसात से यूपी का मौसम बदला, वाष्पन व ठंडक में हुई बढ़ोत्तरी, मौसम विभाग ने बारिश दी की चेतावनी

बेमौसम हो रही बरसात से यूपी में अचानक से ही ठंडक में बढोत्तरी हुई है।  इस बरसात से पूर्व लोगो को ठंड से कुछ राहत थी इस वर्ष पर अब बरसात के होने से वाष्पन व् ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है।  लखनऊ समेत यूपी के तमाम शहरों में आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। यही नही यूपी में शीतलहर से और बढ़ सकती है ठिठुरन। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ पिछले दो दिनों से सक्रिय है।

  • इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई भी है।
  • यहां भी बारिश होती है तो ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी पड़ेगा।
  • सोमवार के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है।
  • दो दिन से 23 डिग्री चल रहा अधिकतम पारा शनिवार को एक डिग्री गिरकर 22 रिकार्ड किया गया।
  • हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
  • यह बढ़कर 7.6 पर पहुंच गया।
बारिश की वजह से ठंड में इजाफा होने के साथ-साथ बढ़ जाता है कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार पिछले छह सालों से जनवरी में थोड़ी-बहुत बारिश होती रही है। सबसे ज्यादा 2014 में 105 मिमी और 2012 में 56.8 मिमी बारिश हुई थी। पिछले वर्ष भी इस महीने बारिश का आंकड़ा 28.2 मिमी रहा है। बारिश की वजह से ठंड में इजाफा होने के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ जाता है। बूंदों से जो वाष्पन होता है, वह कोहरे में तब्दील हो जाता है। आने वाले सप्ताह में दिन का पारा 21 डिग्री सेल्सियस और रात का पांच से छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

गत वर्षो में हुई जनवरी में बारिश का आंकड़ा  (मिमी में)
  • 2017 में- 28.2
  • 2016 में- 10.9
  • 2015 में- 23.5
  • 2014 में-105.6
  • 2013 में- 4.6
  • 2012 में- 56.8

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP NEWS” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें