उत्तर प्रदेश सड़क राज्य परिवहन निगम ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को लखनऊ और दिल्ली के बीच पिंकी एक्सप्रेस एसी बस में सफर करने वाली महिलाओं को मुफ्त सफर का कूपन दिया। प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद के मुताबिक, महिला यात्री इस कूपन से 7 अप्रैल तक मुक्त सफर कर सकेंगी। महिलाओं को कंडक्टरों ने सफर के दौरान कूपन के साथ गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।

लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की महिला पायलट ने संभाली कमान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को अलग ही नजारा देखने को मिला। इस अवसर पर ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी एक्सप्रेस की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों ने संभाल रखी थी।

ट्रेन की पायलट सीट पर ममता यादव थीं। स्टेशन पर सुबह करीब 8:00 बजे जब उन्होंने हरी झंडी दिखाई तो हां मौजूद डीआरम, रेलवे कर्मचारी व अन्य यात्रियों ने तालियों से उनका स्वागत किया। इस दौरान डीआरएम ने यात्रियों से भी बातचीत की। महिला पायलट द्वारा संचावलत ट्रेन में यात्रा करने पर लोग काफी खुश नजर आए। महिलाओं में तो खास उत्साह देखने को मिला। डीआरएम ने कहा कि नारी सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिलना बहुत जरूरी है।

कानपुर का गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन महिलाओं के हाथ

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला का गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का संचालन गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के हाथ में सौंपा गया। डीआरएम संजय कुमार ने रेलवे स्टेशन की बागडोर महिलाओं को सौंप दी। यहां महिला स्टेशन मास्टर, महिला टिकट कलेक्टर के साथ ही टिकट काउंटर पर भी महिलाएं बैठेंगी।

दरअसल इलाहाबाद रेलवे मंडल ने घोषणा की थी कि मंडल के बम्हरौली और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। महिला दिवस के मौके पर डीआरएम ने यहां आकर गोविंद पुरी की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंप दी। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक कानपुर सेंट्रल जितेंद्र कुमार ने बताया महिला दिवस पर गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन का संचालन महिलाओं द्वारा करने की शुरुआत की गई है।

इतिहास के अनुसार समानाधिकार की यह लड़ाई आम महिलाओं द्वारा शुरू की गई थी। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्ध समाप्ति की मांग रखते हुए इस आंदोलन की शुरूआत की, फारसी महिलाओं के एक समूह ने वरसेल्स में इस दिन एक मोर्चा निकाला, इस मोर्चे का उद्देश्य युद्ध की वजह से महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार को रोकना था।

बता दें कि हर साल हम 8 मार्च को विश्व की प्रत्ये‍क महिला के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते हैं। लेकिन महिला दिवस मनाए जाने का इतिहास हर कोई नहीं जानता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण विश्व की महिलाएं देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। साथ ही पुरुष वर्ग भी इस दिन को महिलाओं के सम्मान में समर्पित करता है।

………………………………………………………………………………..

Web Title : UPSRTC gifted free travel till 7th April to women on Women’s day
Get all Uttar Pradesh News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment,
technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India
News and more UP news in Hindi
उत्तर प्रदेश की स्थानीय खबरें . Hindi News पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट |
(News in Hindi from Uttar Pradesh )

Hindi News से जुडी अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें  पर ज्वाइन करें और  पर फॉलो करें

………………………………………………………………………………..

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें