उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी ने 2015 के अकादमी पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इन पुरस्कारों की घोषणा उर्दू अकादमी के चेयरमैन डॉ नवाज देवबंदी ने की। इस बार का मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड गीतकार निदा फाजली के नाम दिया जाएगा। जिसके तहत पांच लाख रूपये दिये जाएंगे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी को अमीर खुसरो पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इसके तहत 1.5 लाख रूपये की राशि दी जाती है।

urdu academy  awads

इसके अलावा पांच लोगों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा जाएगा। जिसके तहत एक-एक लाख रूपये दिये जायेंगे। कुल 168 लोगों को अकादमी के विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। जिसमें इन्हें 5000 से लेकर 5 लाख तक के नकद धनराशि के साथ ही प्रमाणपत्र भी दिये जाएंगे। जिसके लिए जल्द ही एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। डॉ देवबंदी ने कहा कि जिन लेखकों को उर्दू अकामदी पुरस्कार नहीं दिया जा सका है, उन्होने भी मेहनत से कार्य किया है, लेकिन हमें अपने स्वीकृत बजट में ही इस पर निर्णय करना होता है।

देखिये किन्हें मिलेंगे पुरस्कार…

मौलाना अबुल कलाम आजाद पुरस्कारः गीतकार निदा फाजली (मरणोपरांत)

अमीर खुसरो पुरस्कारः अजीज कुरैशी (पूर्व राज्यपाल उत्तरप्रदेश)

urdu academy  awads

लाइफ टाइम अचावमेंट पुरस्कारः

  • अजमल सुल्तानपुरी              – शायरी

  • मसरूर जहां                         – फिक्शन

  • सैयद फजले इमाम रिजवी      – शोध एवं समालोचना

  • माहनामा नूर                        – बच्चों का साहित्य

  • नुसरत जहीर व मंजूर उस्मानी – हास्य व्यंग

डॉ सुगरा मेहंदी राष्ट्रीय एकता पुरस्कारः

  • प्रो. अख्तरूल वासे

  • डॉ सगीर अफराहीम

  • प्रेमचंद सम्मान

  • डॉ अली अहमद फातिमी।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें