उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी प्रकार के अवकाशों पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

रक्षाबंधन के तहत दिया फैसला:

  • यूपी रोडवेज ने अपने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।
  • यह प्रतिबन्ध 16 से 21 अगस्त तक के लिए लागू किया गया है।
  • गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम ने यह प्रतिबन्ध रक्षाबंधन त्यौहार के चलते लगाया है।
  • इसके साथ ही इस अवधि में लगातार ड्यूटी करने वालों को मुख्यालय स्तर से प्रोत्साहन योजना लागू की जाएगी।
  • मेरठ क्षेत्र के प्रबंधक मनोज कुमार पुंडीर ने बताया कि, रक्षाबंधन में लोड फैक्टर काफी बढ़ जाता है।
  • जिसके चलते यात्रियों की सुविधा के लिए सभी रोडवेज कर्मचारियों और अधिकारियों की 16 से 21 अगस्त के चलते सभी अवकाश रोक दिए गए हैं।
  • कुछ विशेष परिस्थितियों के अलावा हर स्थिति में अवकाश प्रतिबंधित रखे गए हैं।
  • गौरतलब है कि, यह नियम संविदा कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
  • मेरठ क्षेत्र के प्रबंधक के अनुसार रक्षाबन्धन पर्व के मौके पर मेरठ से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, रिषिकेश, आगरा, लखनऊ, बरेली के लिए पर्याप्त संख्या में बसों के संचालन की व्यवस्था की जा रही है।
  • जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।
  • इसके अलावा सेवा प्रबंधक ने 16 से 21 अगस्त के बीच सभी वाहनों को ऑन रोड करने के कड़े निर्देश जारी किये।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें