उत्तर प्रदेश में आज यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सूबे के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गयी है।

ये हुए फैसले:

  • उत्तर प्रदेश में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
  • जिसमें कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर मुहर लगी है।
  • मीटिंग में गोरखपुर खुटहन में फोरलेन रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गयी है।
  • सूबे के हथकरघा बुनकरों को विद्युतदरों में छूट का प्रस्ताव पारित किया गया।
  • इसके अलावा मीटिंग में किसान बीमा योजना लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।
  • साथ ही राजस्व संहिता 2016 पर कार्रवाई की जाएगी।
  • कैबिनेट मीटिंग में हस्तशिल्प पेंशन योजना को भी मंजूरी मिली है।
  • साथ ही समाजवादी पार्टी ने कैबिनेट मीटिंग में सपा युवा रोजगार योजना प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए:

  • सूबे की कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मीडिया से मुखातिब हुए और कैबिनेट मीटिंग में हुए अहम फैसलों के बारे में जानकारी दी।
  • उन्होंने बताया कि, ‘कैबिनेट मीटिंग में ये फैसला लिया गया की हर जिले में एडीपीआरओ की तैनाती की जाएगी’।
  • इसके अलावा सैफई में अंडरग्राउंड केबलिंग को मंजूरी मिली है।
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि, “सोलर पैनल से करीब 6000 ट्यूबवेल चलाये जायेंगे”।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, “वाराणसी में मेट्रो के काम को आगे बढ़ाया जायेगा”।
  • वाराणसी में प्रथम चरण में 29 किमी मेट्रो का काम किया गया।
  • हमीरपुर में हार्टीकल्चर और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • हमीरपुर के बाद यूपी के बाजार को प्रोत्साहित किया जायेगा।
  • उन्होंने जानकारी दी कि, “सूबे में ऑनलाइन शॉपिंग पर देना होगा अतिरिक्त कर”।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि, “तुलना करेंगे तो समाजवादी पार्टी के काम जनता तक पहुंचे”।
  • एल दलित के साथ खाना खाने के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि, ” हमने जात पूछकर मजदूर के साथ खाना नहीं खाया”।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें