उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने प्रदेश के प्रशासनिक ढाँचे में एक बार फिर से परिवर्तन किया है, जिसके तहत 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।

किसका ट्रान्सफर कहाँ:

  • यूपी सरकार ने प्रदेश के 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं।
  • जिसके चलते डॉ० गुरदीप सिंह को प्रमुख सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के पद पर ही रखा गया है।
  • उनका स्थानान्तरण खाद्य एवं रसद विभाग में किया गया था, लेकिन सरकार ने उन्हें उनके पद पर बने रहने दिया है।
  • सुधीर सिंह प्रमुख सचिव प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है।
  • कुमार अरविन्द सिंह देव प्रमुख सचिव परिवहन विभाग को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया है।
  • आराधना शुक्ला प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को प्रमुख सचिव परिवहन विभाग बनाया गया है।
  • मृत्युंजय कुमार नारायण को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम बनाया गया है।
  • नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान विशेष सचिव आईटी को विशेष सचिव स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग बनाया गया है।
  • डॉ० सरोज कुमार विशेष सचिव, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को विशेष सचिव आईटी बनाया गया है।
  • शुभ्रा सक्सेना विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग को विशेष सचिव वित्त विभाग बनाया गया है।
  • हेकाली झिमोमी सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को उनके इस पद के साथ परियोजना निदेशक सामुदायिक परियोजना पद दिया गया है।
  • राजेश कुमार अपर निदेशक हेल्थ मिशन को कौशल विकास मिशन का निदेशक बनाया गया है।
  • डॉ० हरिओम आयुक्त चकबंदी को संस्कृति विभाग का निदेशक बनाया गया है।
  • धीरज साहू आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद पद के साथ आयुक्त चकबंदी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • कर्ण सिंह चौहान विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त को पीसीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • डॉ० सुरेन्द्र कुमार विशेष सचिव राजस्व विभाग को बरेली विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • अनुराग यादव सचिव, लोक निर्माण विभाग सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग बनाया गया है।

सीएम अखिलेश ने शिवपाल के विभागों के अधिकारियों की तैनाती छीनी:

  • हाल ही में समाजवादी परिवार में मचे घमासान के बाद पार्टी लगातार सब कुछ ठीक है का दम भर रही है।
  • लेकिन शुक्रवार को 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश ने शिवपाल यादव के पुराने विभागों के अधिकारियों के तबादले में रूचि दिखाई है।
  • जिनमें लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग शामिल हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें