उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ व अन्य सहयोगी प्रान्तीय व स्थानीय संगठनों की पूर्व घोषित आन्दोलन के क्रम में नगर निगम के न्यू कमेटी हाल में महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष शशि कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश व स्थानीय संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें : उत्कल एक्सप्रेस हादसा: 8 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

बैठक में लिया गया फैसला

  • कर्मचारी प्रतिनिधियों ने बैठक का आयोजन कर अपनी समस्यों के बारे में चर्चा की।
  • कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं की पूर्ति न किये जाने से निकाय कर्मचारी आक्रोशित हैं।
  • प्रदेश सरकार व शासन द्वारा निकाय कर्मचारियों की वह मांगें जिन पर प्रदेश सरकार ने पूर्व में ही निर्णय लिया था।
  • लेकिन नगर विकास व वित्त विभाग द्वारा अनावश्यक आपत्तियां लगाकर निर्णय नहीं हो रहा है।
  • जिससे कर्मचारियों को समय रहते वह लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं।
  • प्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार द्वारा निकायों के साथ किये जा रहे सौतेला व्यवहार पर गुस्सा दिखाया।

ये भी पढ़ें : हाउस टैक्स बढ़ाने को तैयार लखनऊ नगर निगम!

  • साथ ही अनदेखी का आरोप लगाकर कर्मचारियों को लामबन्द होकर आन्दोलन के लिए तैयार रहने का आवाहन किया।
  • बैठक में 25 अगस्त से आठ सितम्बर तक किये जाने वाले आन्दोलन की तैयारी के लिए मीटिंगें करने का निर्णय लिया गया।
  • जिसमें स्वायत्त शासन महासंघ उत्तर प्रदेश एवं नगर विकास कर्मचारी महासंघ व नगर निगम कर्मचारी संघ मौजूद होंगे।
  • इन सबके साथ मिलकर एक संयुक्त मंच बनाने के लिए 23 अगस्त को पुन: एक बैठक आयोजित की जाएगी।
  • जिसमे आन्दोलन के स्वरूप व तारीख की घोषणा किये जाने का निर्णय लिया गया है।
  • बैठक में प्रमुख रूप से सत्यदेव शुक्ला, राम कुमार रावत, सैय्यद कैसर रजा आदि कर्मचारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : सपा विधायकों घेरा नगर निगम मुख्यालय!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें