उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मेयर की 16 सीटों के अभी तक रुझान आने शुरू हुए हैं मगर 145 नगरपंचायत के परिणाम घोषित हो चुके हैं जो काफी हैरान कर देने वाले है।


  • निर्दलीयों ने बनाया दबदबा :

    • उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।
    • यूपी में मेयर की 16 में से 13 पर बीजेपी आगे चल रही है।
    • वहीँ समाजवादी पार्टी का तो अभी तक किसी भी सीट पर खाता तक नहीं खुल सका है।
    • इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी भाजपा को टक्कर देते हुए 3 सीटों पर आगे चल रही है।
    • मेयर के अलावा 145 नगर पंचायत की सीटों के परिणाम को घोषित कर दिया गया है।
    • इस परिणाम के आंकड़े सभी के लिए काफी हैरान कर देने वाले हैं।
    • नगर पंचायत की 145 सीटों में से 96 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।
    • वहीँ सिर्फ 23 पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी हुए हैं।
    • साथ ही 16 पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं।
    • 8 पर बसपा और 2 पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं।
    • वहीँ इटावा की नगर पालिका से सपा प्रत्याशी हाकिम सिंह आगे चल रहे हैं।
    • साथ ही काकोरी में भी समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी आगे चल रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें