क्या आप को मालूम है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बंदूकधारी हैं। यह सुनकर आप को थोड़ा अटपटा जरूर लगेगा लेकिन ये एक दम सत्य है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 31 दिसंबर 2016 की स्थिति के मुताबिक, यूपी देश में नंबर वन है जबकि आतंकवाद प्रभावित जम्मू और कश्मीर दूसरे स्थान पर है। (maximum arm licence)
ट्रक में क्लीनर बनकर बैठे एसएसपी, सिपाही ने मांगी 10 हजार रिश्वत
कहां कितने शस्त्र लाइसेंस
- गृह मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा लाइसेंसी शस्त्र (बंदूक) रखने के मामले में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है।
- उत्तर प्रदेश में 12 लाख 77 हजार 914 लोगों के पास हथियार रखने का लाइसेंस है।
- आतंकवाद प्रभावित राज्य जम्मू-कश्मीर में 3,69,191 लोगों के पास बंदूक है।
- पंजाब में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 3,59,349 है।
- मध्यप्रदेश में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 2,47,130 है।
- हरियाणा में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 1,41,926 है।
वीडियो: प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों पुलिस भर्ती अभ्यार्थी लखनऊ में गिरफ्तार
- राजस्थान में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 1,33,968 है।
- कर्णाटक में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 1,13,631 है।
- महाराष्ट्र में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 84,050 है।
- बिहार में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 82,585 है।
- हिमाचल प्रदेश में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 77,069 है।
- दिल्ली में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 38,754 है।
- नगालैंड में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 36,606 है।
वीडियो: कानपुर के बाद हिंसा की आग में जली संगम नगरी इलाहबाद
- अरुणाचल प्रदेश में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 34,394 है।
- मणिपुर में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 26,836 है।
- तमिलनाडु में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 22,532 है।
- ओडिशा में लाइसेंसी बंदूकधारियों की संख्या 20,588 है।
- सबसे कम लाइसेंस केंद्र शासित प्रदेशों दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली में जारी किए गए।
बसपा नेता की गोली मारकर हत्या के विरोध में बवाल, आगजनी-पथराव
- इन प्रदेशों में केवल 125-125 लाइसेंस जारी किए गए।
- गृह मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 दिसंबर 2016 की स्थिति के अनुसार, देश में बंदूकों के जारी लाइसेंस की संख्या 33,69,444 है।
- यूपी में 156 लोगों में से एक के पास हथियार है।
- जम्मू-कश्मीर में हर 33 में से एक के शख्स के पास हथियार है।
- वहीं पंजाब में हर 77 लोगों में से एक के पास हथियार है। (maximum arm licence)
वीडियो: युवती ने मैनेजर सहित दो पर दर्ज कराया गैंगरेप का केस
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.