उत्तर प्रदेश के देवरिया में बीते दिनों गुम युवक का राप्ती नदी में शव मिलने के पर मदनपुर थाने पर तोड़फोड एवं आगजनी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल 71 लोगों गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया है।

यह था मामला

  • मदनपपुर गांव के फैज मुहम्मद का पुत्र रहमतुल्लाह (22) वर्ष 30 जनवरी, 16 को गुम हो गया था।
  • इसके छठे दिन रहमतुल्लाह का शव राप्ति नदी में मिलने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने पर तोड़फोड़ और आगजनी की थी।
  • पुलिस ने शुक्रवार को बवाल के मुख्य आरोपी इमरान प्रधानपति ग्रामसभा मदनपुर सहित 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
  • इसके अतिरिक्त 55 व्यक्तियों को शान्ति-भंग में गिरफ्तार कर रवाना किया गया।
  • शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें