बिजनौर में एक महिला से गैंगरेप की कोशिश कर कुछ बदमाशों को जब एक साधू ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने साधू पर हमला कर उसे जान से मार डाला। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गए गया है, जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

देखिये वीडियो:

 

 

  • घटना बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के भरैरा गांव की है।
  • मुजफ्फरनगर के रहने वाले 55 वर्षीय साधू सतवीर सिंह पिछले जाड़े में गाँव में रहने आये थे। वे तब से गाँव के मंदिरों में रह रहे थे।
  • कुछ समय पहले वे गाँव से चले गए थे, सोमवार शाम को बाबा एक मंदबुद्धि महिला के साथ वापस गाँव लौटे।
  • आज बाबा सतवीर सिंह की सिर में चोट पहुंचाकर हत्या कर दी गई।
  • उनके साथ वाली महिला पास ही बेहोश पड़ी मिली। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • पुलिस को अपनी पड़ताल में पता चला है कि महिला इलाहाबाद की रहने वाली है।
  • हालांकि यह मामला देखने ने गैंगरेप और हत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस की कुछ अलग ही कहानी है।
  • पुलिस का कहना है कि महिला को ज्यादा चोट नहीं लगी है। उससे पूंछताछ की गई है, लेकिन उसने अभी तक कुछ विशेष नहीं बताया है।
  • पुलिस का कहना है कि बदमाशों पर हत्या का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें