उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा हर वर्ष मनाया जाने वाला पुलिस वीक इस साल भी सोमवार 24 दिसम्बर की सुबह से शुरू हुआ था। गुरुवार 27 दिसंबर को सुबह रिजर्व पुलिस लाइंस में वार्षिक समारोह परेड का आयोजन किया गया। राज्यपाल राम नाईक ने रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण किया। इस समरोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डीजीपी सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। साढ़े आठ बजे पुलिस लाइन में शुरू हुई रैतिक परेड को देखकर वहां उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी भाव विभोर हो रहे थे। डीजीपी ओपी सिंह ने परेड को सम्बोधित किया।

रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में सुबह 8:00 कार्यक्रम की शुरुआत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने परेड की सलामी ली थी। परेड की कमांडिंग लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने की थी। 24 से 30 दिसंबर तक चलने वाले पुलिस सप्ताह 2018 में डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने 145 पुलिसकर्मियों को अफसरों को सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से सम्मानित किया था। इसके बाद कई कार्यक्रम हुए। 26 दिसंबर को पुलिस कल्याण संस्थान और सेवारत पुलिस अधिकारियों की बैठक रेडियो मुख्यालय लखनऊ में हुई थी। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

बता दें कि दोपहर 12 बजे से यूपी 100 में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का सम्मेलन हुआ।

शाम साढ़े चार बजे डीजीपी की ओर से एट होम दिया गया। रात आठ बजे राज्यपाल की ओर से राजभवन में रात्रिभोज का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी 100 मुख्यालय में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

दोपहर दो बजे 5 कालिदास मार्ग स्थित आवास पर मुख्यमंत्री की ओर से मध्याह्न भोज दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ऑफिसर्स मेस में मेस नाइट का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसंबर की सुबह पीपीएस एसोसिएशन की बैठक रेडियो मुख्यालय पर होगी। इसके ठीक बाद आईपीएस एसोसिएशन की बैठक होगी। शाम को पुलिस लाइन में विविध कार्यक्रम और रात में बड़ा खाना और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 30 दिसंबर को भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के बीच क्रिकेट मैच होगा।

पुलिस वीक का बहिष्कार करेगी पीपीएस एसोसिएशन

पीपीएस एसोसिएशन ने पुलिस वीक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इस संबंध में बातचीत के लिए डीजीपी मुख्यालय के बुलावे को भी एसोसिएशन ने ठुकरा दिया है। शायद यह पहला मौका है जब पुलिस वीक में पीपीएस एसोसिएशन शामिल नहीं होगा। पीपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद से अजय मिश्रा के इस्तीफे के बाद पीपीएस अफसरों की गुटबाजी और आईपीएस अफसरों के साथ गतिरोध की बात खुल कर सामने आ गई है।

सूत्रों का कहना है कि पीपीएस एसोसिएशन ने अपने संवर्ग की समस्याओं को लेकर पूर्व में डीजीपी से समय मांगा था। लेकिन व्यस्तता का हवाला देकर डीजीपी ने एसोसिएशन को मुलाकात का समय नहीं दिया। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य सचिव से मिले थे। मुख्य सचिव ने उनकी समस्याओं का हल निकालने का वादा किया था और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार से फोन पर बात भी की थी। पदाधिकारियों को उम्मीद थी कि मुख्य सचिव के साकारात्मक रुख के बाद डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह एसोसिएशन के सदस्यों की समस्याओं को लेकर वार्ता के लिए बुलाएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। ऐसे में एसोसिएशन ने पुलिस वीक के बहिष्कार का अपना फैसला बरकरार रखा है।

राज्यपाल राम नाईक का संबोधन :

  • पुलिस सप्ताह के अवसर पर इस प्रांगण में उपस्थित सीएम योगी, मेयर संयुक्ता भाटिया, मुख्य सचिव, डीजीपी, सहित सभी पुलिस अधिकारियों वा उनके परिजनों को में स्वागत करता हूँ।
  • मुझे ये वार्षिक परेड देख़कर बहुत प्रसन्नता है।
  • अदभुत परेड की मैं प्रसंसा करता हूँ।
  • ये रैतिक परेड जवानों के लिए महत्वपूर्व होती है।
  • उन शहीद जवानों को मैं श्रधांजलि देता हूँ।
  • उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर लगाम लगाने के लिए काम किया गया।
  • कठोर नीति के तहत पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की है।
  • 20 मार्च 11979 अपराधी जेल गए वा सरेंडर किये है।
  • 79 अपराधी मारे गए।
  • महिलाओ और युवतियों की सुरक्षा के लिए एन्टी रोमियो का गठन किया गया।
  • 11 माह में 2 लाख 41 हजार शिकायते दर्ज की गई।
  • इनमे बड़ी संख्या में निस्तारण किया गया।
  • वार्षिक परेड की हार्दिक प्रशंसा करता हूँ।
  • नए जवान और उनकी शान को देखकर अच्छा लगता है।
  • वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ।
  • शहीदों के परिजनों की सुरक्षा का जिम्मा प्रदेश सरकार का है।
  • पुलिस को रोज विभिन्न परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
  • अपराधियो पर लगाम लगाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

16879 अपराधियो के खिलाफ गैगस्टर कार्रवाई की गई है।

  • 2013 में कुम्भ हुआ तो भगदड़ के कारण बहुत बड़ी छति हुई थी।
  • उसका अनुकरण कर नासिक का कुम्भ सम्पन्न कराया गया।
  • इस बार पहली बार प्रयागराज में कुम्भ का आयोजन हो रहा है।
  • 14, 15 करोड़ लोग पूरी दुनिया से इस बार कुम्भ में आएंगे।
  • सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए है।
  • पीएम ने भी तारीफ की है।
  • इस सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन पुलिस कमिश्नर व्यवस्था वा पायलेट प्रोजेक्ट की आवश्यकता है।
  • पुलिस का सिपाही जनता के बीच सरकार का दिखाई देने वाला चेहरा होता है।
  • निवेश के बारे में सरकार ने सोचा और उस पर काम किया।
  • 4 करोड़ 28 लाख की निवेश की सूचनाएं प्राप्त हुई है।
  • इस उपलब्धि ले लिए यहां की पुलिस व्यवस्था, कानून व्यवस्था भी जिम्मेदार है।
  • इससे प्रदेश के विकास का रास्ता प्रखर होगा।
  • चुस्ती, फुर्ती, अनुशासन का आज जवानों ने परिचय दिया आगे भी मुझे विश्वास है ये अन्य जगहों पर जारी रहेगा।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”UP News” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”6″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें