शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति की दुनिया से जुड़ी विश्व की सबसे प्रतिष्ठित संस्था यूनेस्को उत्तर प्रदेश को सबसे बेहतर राज्य का अवार्ड देने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कौशल विकास मिशन के तहत सूबे के हजारों नौजवानों को कई तरह के कार्यों के लिए विशेष शिक्षा देकर उनके हुनर को निखारा है जिससे ये युवा आत्मनिर्भर बन सके हैं और उन्हें अलग-अलग कम्पनियों में बेहतर नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिला है।

  • यूनेस्को ने प्रदेश को यह अवार्ड नौजवानों में सबसे बेहतर तरीके के कौशल विकास की क्षमता का निर्माण करने के लिए दी जा रही शिक्षा पर देने का निर्णय किया है।
  • यनेस्को में कौशल विकास व उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए यूपी को ‘बेस्ट स्टेट इन इम्पावरिंग यूथ थ्रू स्किल डेवलपमेंट’ का अवार्ड दिय जाएगा।
  • यह अवार्ड यूरोप इंडिया फाउंडेशन फॉर एक्सीलेंस की ओर से 23 मई को दिया जाएगा।
  • पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पेरिस स्थित यूनेस्कों मुख्यालय में किया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से मंत्री अभिषेक मिश्रा यूनेस्को कार्यालय जाकर अवार्ड ग्रहण करेंगे।
  • अभिषेक मिश्रा के साथ कौशल विकास के सचिव भुवनेश कुमार और एमडी सुरेन्द्र सिंह भी मौजूद होंगे।
  • मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान बनाई है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें