उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि दिन में उमस और गर्मी में इजाफा होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट!

बारिश के लिए करना होगा इंतज़ार-

  • उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में धूप और छांव के बीच बदली का असर रहेगा।
  • बारिश होने की संभावना नहीं है लेकिन आर्द्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किए जाने से उमस में इजाफा होगा।
  • अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना कम है।
  • मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
  • लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • साथ ही कानपुर का 21 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
  • इसके अलावा इलाहाबाद का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: मानसून के मौसम में इस तरह करे खुद की देखभाल!

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मौसम ने ली करवट, बारिश ने बढ़ाई लोगों की दिक्कत

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें