मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश की 46 विभूतियों को ‘यश भारती’ पुरस्कार से सम्मानित किया। यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। सम्मान पाने वाले विभूतियों को 11 लाख रूपए और प्रमाण पत्र दिए गए। इसके साथ ही उन्हें 50 हज़ार रूपए महीना आजीवन पेंशन भी दी जाएगी।

Yash Bharti Award, Akhilesh Yadav, Samajwadi party
Yash Bharti Award, Akhilesh Yadav, Samajwadi party

इन्हें मिला सम्मान:

अशोक चक्रधर, नाहीद आबदी, सुनील जोगी, गिरिजा शंकर, मोहम्मद इमरान खान (साहित्य), सुधीर मिश्र, विशाल भारद्वाज (फिल्म निर्देशन), राजू श्रीवास्तव (हास्य कलाकार), सर्वेश यादव (निशानेबाजी), दिनेश लाल निरहुआ (अभिनय), मनु कुमारी पाल, श्याम गुप्ता, सुनील कुमार राणा, अनुज चौधरी, सुधा सिंह (खेल), उस्ताद गुलाम मुस्तफा, अंकित तिवारी (गायन), प्रोफेसर इमरान, नवाज देवबंदी (शिक्षा), डॉ. नरेश त्रेहन, डॉ. डी प्रभाकर, सुभाष गुप्ता (चिकित्सा), अनुराग कश्यप (संगीत निर्देशन) को यह सम्मान मिल रहा है। सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), जगवीर सिंह (हाकी), हेमंत शर्मा (पत्रकारिता), वजीर अहमद खां (शतरंज), चक्रेश कुमार जैन (हस्तशिल्प), लालजी यादव (कुश्ती) को इस सम्मान से नवाजा गया है।

लखनऊ से ये हुए सम्मानित:

अर्पणा कुमार, अरुणि‍मा सिन्हा (पर्वतारोह), डॉ रविकांत (चिकित्सा), रुद्र प्रताप सिंह (क्रिकेट), अनवार अहमद (साहित्य), कमला श्रीवास्तव (लोकगीत), गोपाल चतुर्वेदी (साहित्य), इकबाल अहमद सिद्दीकी (गजल गायन), नरेंद्र सिंह राणा (पॉवर लिफ्टिंग), अलीम उल्लाह सिद्दीकी (चित्रकारी), कुमकुम आदर्श (कथक), मधुकर त्रिवेदी (पत्रकारिता), मेजर एके सिंह (नौकायान), उस्ताद गुलशन भारती (गायन), विजय सिंह चौहान (खेल), सुरभि रंजन (गायन), स्थवी अस्थाना (घुड़सवारी) को सम्मान मिला।

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें