Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

वाराणसी। अभिनेता Sonu Sood ने अब काशी के नाविकों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

वाराणसी। कोरोना महामारी के दरमियान लगे लॉकडाउन से लगातार अभिनेता सोनू सूद ने लोगों की मदद कर लोगों के दिल में अपनी अलग पहचान बनाई है। कोई मसीहा तो कोई भगवान का दर्जा दे रहा है। यही नही सोनू सूद के लिए अब हर किसी की जुबां से एक ही बात निकलती है-‘एक ही तो दिल है,कितनी बार जीतोगे सोनू’।

सोनू ने एक बार फिर किया है दिल जीतने वाला काम।

अभिनेता सोनू अब बनारस के नाविकों के मदद के लिए आगे आये हैं। लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासियों को घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाने वाले सोनू सूद ने काशी के माझी परिवारों की सुध ली है। इस बार सोनू ने गंगा सेवकों के सामने आजीविका का संकट आने के बाद मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। इतना ही नही सोनू ने एक ही दिन में मदद पहुंचाने का आश्वासन देकर काशी में नाविकों को मानो संजीवनी दी है।

होप वेलफ़ेयर ट्रस्ट के सदस्य दिव्यांशु के ट्वीट पर दिया मदद का आश्वासन।

दरहसल नाविकों की समस्या को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांश उपाध्याय ने सोनू सूद को काशी के इन नाविकों के बारे में ट्वीट कर ये जानकारी दी थी। जिसमे दिव्यांशु ने लिखा था कि – ‘वाराणसी के 84 घाटों में 350 कश्ती चलान वाले परिवार आज दाने-दाने के लिए तरस रहें हैं। इन 350 नाविक परिवारों की आप आखरी उम्मीद हो।’ सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से इस संबंध में गंगा घाट और गंगा में बाढ़ की भी कई तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं।

आज के बाद कोई भूखा नही सोएगा

गंगा में बाढ़ आने के कारण और मुश्किलें इनकी बढ़ गई है! काशी में 15 से 20 दिन तक इनके बच्चों को भूखे पेट न सोना पडे। ट्वीट का संज्ञान लेते हुए अभिनेता सोनू सूद ने जवाब दिया कि अब नाविकों के परिवार की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि – ‘वाराणसी घाटों के यह 350 परिवारों का कोई भी सदस्य आज के बाद भूखा नहीं सोएगा। आज मदद पहुंच जाएगी।

इनपुट- विवेक पांडे

Related posts

देखें तस्वीरें: विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम!

Divyang Dixit
7 years ago

यूपी विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण के लिए कांग्रेस ने कसी कमर!

Deepti Chaurasia
8 years ago

Lucknow- अगर आप उत्तरप्रदेश के जौनपुर से है तो इस गाँव से नहीं होंगे अनजान

Desk Reporter
5 years ago
Exit mobile version