कश्मीर के उड़ी में हुए आतंकी हमले के बाद से जन सामान्य में आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक और राजनीतिक संगठन समेत आमजन भी अलग-अलग अंदाज में आतंकवाद का विरोध कर रहें हैं। किसी ने आतंकवाद का पुतला फूंका किसी ने पाकिस्तान और उसके झंडे को जलाकर विरोध जताया। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन रखा गया।

  • पाकिस्तान द्वारा भारत में किये जा रहे आतंकवादी गतिविधियों और चीन द्वारा उसका समर्थन किये जाने से आक्रोशित वाराणसी के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदर्शन किया।
  • इस दौरान भाजपा ने रावण के पुतले में दस मुखौटो पर आतंकी हाफिज सईद, पाक पीएम नवाज शरिफ का मुखौटा लगाया।
  • इसके साथ ही पाकिस्तान का समर्थन करने वाले चीनी राष्ट्रपति सहित कई आतंकियों का चेहरा लगाया गया।
  • आतंकियों से सजे इस दस सर वाले रावण का मलदहिया चौराहे पर पुतला दहन किया गया।

BJP Protest again Terror

प्रदर्शन के दौरान पुलिस से उलझे कार्यकर्ता, पुलिस भाजपा में तीखी झड़प

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजीः

  • पुतला दहन के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाक और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
  • प्रदेश मंत्री महेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया क़ि हम आतंकवादियो और उनका साथ लेने वाले लोगो का घोर निंदा करते हैं।
  • इसलिए हम सबने आज यहां भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल पाकिस्तान और उसके आकाओं को पोस्टर लगा रावण जलाया है।
  • रावण के दस सरों में पाक पीएम नवाज शरीफ का पोस्टर लगाया गया।
  • इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व पीएम परवेज मुसर्रफ और चीन के पीएम का पोस्टर लगाया गया।
  • इस आतंक के रावण का दहन करके हमन यहाँ अपना विरोध जताया है।

आजम खान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, अम्बेडकर पर दिया था विवादित बयान!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें