यूपी के वाराणसी जिला की रहने वाली एक महिला सोशल मीडिया के जरिए नाइजीरिया में फंसे अपने पति को देश वापस लाने की अपील कर रही है। महिला का कहना है कि उसके पति पिछले 5 सालों से नाइजीरिया में फंसे हैं उन्हें देश वापस ला दो। पीड़िता के दो बच्चे हैं और वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने पति को वापस लाने की गुहार लगा रही है।
एक महीने लगातार महिला कर रही ट्वीट
- ममता सिंह नाम की महिला के ट्वीट के मुताबिक, पिछली 5 नवंबर 2017 को महिला ने ट्विटर पर लिखा कि हेल्प मी सर मेरे पति कैप्टन शैलेश कुमार सिंह को नाइजीरिया से देश वापस ले आइए।
- 5 साल हो गया सर आप मदद कीजिए।
- आप सभी से विनम्र निवेदन है कि मेरे पति की मदद कीजिए वह नाइजीरिया में फंसे हुए हैं, उन्हें देश वापस लाइए।
- इसके बाद से महिला लगातार ट्वीट कर रही है।
- महिला ट्वीट के जरिए कह रही है कि वह लाचार महिला है और उसके दो बच्चे हैं।
- महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सहित कई लोगों से गुहार लगाई है।
- ट्वीट पर महिला ने लिखा है कि मैं ममता सिंह सभी ब्रिटिश नेतागण, मंत्रीगण, न्यूज़पेपर, न्यूज़ चैनल वाले और देश की सभी जनता से मेरी अपील है कि मेरे मेरे पति कैप्टन शैलेश कुमार सिंह जो 5 साल से नाइजीरिया में फंसे हैं उनकी मदद करें।
- उन्हें देश वापस ला दें, मैं जीवन भर आपकी ऋणी रहूंगी।
- महिला ने सुषमा स्वराज को टैग करके कहा है कि मैं बहुत ही लाचार हूं।
- मेरे बच्चों का कोई सहारा नहीं है।
- महिला सोशल मीडिया पर मदद मांग रही है लेकिन उसकी कोई मदद करने वाला नहीं।
- महिला को यह भी भरोसा है कि उसकी सरकार मदद जरूर करेगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.