उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से रेल हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, इसी क्रम में शुक्रवार 24 नवम्बर को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में एक रेल हादसा हो गया है, सूबे के चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है, हादसे में 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं, वहीँ हादसे में मरने वालों की संख्या 3 है। प्रथम दृष्टया यह हादसा रेल पटरी टूटे होने के चलते होना बताया जा रहा है। इसी के साथ रेलवे ने हादसे में घायल और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है।

मृतक आश्रितों को 5-5 लाख की घोषणा:

  • शुक्रवार को चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
  • जिसमें 13 लोग घायल हो गए थे, वहीँ तीन लोगों की मौत हो गयी थी।
  • हादसे के बाद रेलवे ने पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।
  • जिसके तहत मृतक आश्रितों को रेलवे 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगा।
  • इसके साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और आंशिक रूप से घायलों को 50-50 हजार का मुआवजा दिया जायेगा।

हादसे की वजह साफ़ नहीं:

  • सूबे के चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा ट्रेन के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
  • जिसके बाद हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
  • उत्तर प्रदेश लॉ एंड आर्डर ने स्थानीय लोगों के हवाले से जानकारी दी है कि, हादसा पटरी टूटने की वजह से हुआ है।
  • वहीँ चित्रकूट डीएम शिवाकांत द्विवेदी का कहना है कि, हादसे की वजह अभी साफ़ नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें