उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से रेल हादसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, इसी क्रम में शुक्रवार 24 नवम्बर को एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में एक रेल हादसा हो गया है, सूबे के चित्रकूट जिले में वास्को डी गामा एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है, हादसे में 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं, वहीँ हादसे में मरने वालों की संख्या 3 है। प्रथम दृष्टया यह हादसा रेल पटरी टूटे होने के चलते होना बताया जा रहा है।

45 मिनट में पूरा हुआ राहत और बचाव कार्य:

  • उत्तर प्रदेश में शुक्रवार की सुबह तड़के एक और रेल हादसा हो गया है।
  • जिसके तहत गोवा से पटना जा रही वास्को डी गामा एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे।
  • हादसे में जहाँ 13 लोग घायल हुए वहीँ 3 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।
  • गौरतलब है कि, यह हादसा सुबह 4.20 पर हुआ था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने फुर्ती दिखाते हुए।
  • आस-पास के जिलों से आई राहत और बचाव टीम की मदद से मात्र 45 मिनट में राहत-बचाव कार्य पूरा कर लिया।
  • घायलों को नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

ADG आनंद कुमार की सक्रियता से 45 मिनट में हुआ राहत बचाव कार्य:

  • चित्रकूट जिले में रेल हादसे के बाद सूबे के ADG आनंद कुमार की सक्रियता से मात्र 45 मिनट में पूरा कर लिया गया।
  • इस दौरान डायल 100 की गाड़ियों से भी घायलों को अस्पताल भेजा गया।
  • वहीँ चित्रकूट रेल हादसे की जांच ATS कानपुर की टीम करेगी।
  • चित्रकूट डीएम ने कहा था कि, हादसे के कारणों को अभी साफ़ नहीं किया जा सकता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें