विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने एक सूची जारी की है जिसके मुताबिक उत्तर प्रदेश में सिर्फ कैराना से ही हिन्दू परिवारों ने पलायन नहीं किया है, आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में भी कैराना जैसा माहौल है। विहिप के किये गए सर्वे के मुताबिक़ पिछले 5 सालों में लोहामंडी से अबतक 350 से भी ज्यादा हिन्दू परिवार पलायन कर चुके हैं।

विहिप की पहली सूची में 150 हिन्दू परिवारों के नाम जारी किये गए हैं, जिन्होंने दहशत के चलते आगरा क्षेत्र से पलायन किया। विहिप के सर्वे के मुताबिक़ ये सभी हिन्दुओं परिवार असुरक्षा भी भावना के चलते शहर छोड़कर चले गए। लोहामंडी क्षेत्र में भी कैराना की तरह डर का माहौल है, जिसकी वजह से हिन्दू परिवार पलायन कर रहे हैं। इस पर सपा के मुस्लिम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रया देते हुए इसे प्रदेश में विहिप द्वारा दंगा कराने की कोशिश बताया है।

  • आगरा के सपा शहर अध्यक्ष रईसुद्दीन ने इस सूची को सपा सरकार को रोकने के लिए इसे भाजपा और उसके सहयोगी दलों की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने वाली है।
  • जिसकी वजह से बौखलाहट में भाजपा ने अपने सहयोगी दलों को प्रदेश में दंगा कराने के काम पर लगा दिया है। प्रशासन द्वारा विहिप पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही भाजपा हिन्दू और मुस्लिमों की बात करने लगती है। अब वह विकास की बात क्यों नहीं करती।
  • समाजवादी पार्टी के नेता शाहिद अब्बास ने विहिप को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि आगरा में माहौल शांतिपूर्ण है, जिसे विहिप बिगाड़ना चाहता है। इसी वजह से विहिप आगरा के माहौल को कैराना जैसा बता रहा है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें