मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने अभी पिछले दिनों 13 अप्रैल को 150 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान ईएमआरआई/जीवीके कंपनी ने खटारा एम्बुलेंस का शुभारंभ करवा दिया था। लेकिन अब 108 व 102 एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली कंपनी ने इन एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर रखने की पुख्ता व्यवस्था की है।

  • शुभारंभ होने के तुरंत बाद यह एम्बुलेंस वर्कशॉप में पहुंच गईं थीं इसके बाद कंपनी की खूब बेइज्जती हुई।
  • इसी क्रम में हाथरस जिले के बागला स्थित संयुक्त चिकित्सालय में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने 2 नई एम्बुलेंसों का किया उद्दघाटन किया।
  • यह दोनों एम्बुलेंस सभी सुविधाओं से लैस हैं।
  • जीवीकेएमआरआई का विवादों से पुराना नाता है।
  • कंपनी पर इससे पहले 102 व 108 के संचालन में खामियां मिलने की बात उजागर हो चुकी है।
  • पीडीआर समेत दूसरे दस्तावेजों में घालमेल की बात सामने आई।
  • जिसमें करोड़ों रुपये के घोटाले की आशंका जाहिर हुई।
  • पूर्व परिवार कल्याण मंत्री रविदास मेहरोत्रा ने मामले की जांच के आदेश भी दे रखे थे पर अफसरों ने
  • अखिलेश सरकार के जाते ही फाइलों को दबा दिया।
  • 102 के तहत 2270 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है
  • 108 सेवा के तहत 1488 एम्बुलेंस चल रही हैं।
  • अब 108 के तहत 150 एएलएम एम्बुलेंस चलेंगी।
  • हर महीने 102 एम्बुलेंस सेवा के लिए करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इन गंभीर मामलों में मिलेगा लाभ 

  • आग से जलने के मामले ( बार्न केसेज)।
  • प्रसव के गंभीर मामले।
  • किसी भी आधुनिक मामले में आधुनिक चिकित्सा उपचार की आवश्यकता।
  • हार्ट अटैक।
  • सांस लेने में परेशानी।
  • नवजात बच्चों के गंभीर मामले।
  •  सड़क दुर्घटना ( हेड इंजरी आदि)।

https://youtu.be/9UrzscZTkAQ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें