यूपी में ध्वस्त कानून-व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब यहां मुख्यमंत्री सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का क्या हाल होगा इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं। ताजा मामला राजधानी के (Attack on CM Yogi) हसनगंज थानाक्षेत्र का है।

  • यहां लखनऊ विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सीएम योगी को विवि के छात्रों ने काले झंडे दिखाए।
  • छात्र उन्हें काले झंडे दिखा रहे थे तभी कुछ लोगों ने इसका विरोध कर दिया।
  • बस इतने में छात्र उग्र हो गए और सीएम के काफिले पर हमला बोल दिया।
  • इस घटना से वहां हड़कंप मच गया।
  • सीएम की सुरक्षा में लगे अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए।

https://youtu.be/X4EwWmL_mUM

ये भी पढ़ें- डीजीपी के 45 दिन का कार्यकाल: देखें आंकड़ों में फर्क!

सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों को पीटा

  • इस सनसनीखेज घटना के दौरान गुस्साए NSG कमांडो ने आरोपी छात्रों को जमकर पीटा।
  • घटना के बाद मौके पर मौजूद भारी संख्या में पुलिस बल ने लाठी चार्ज कर दिया।
  • इससे वहां भगदड़ मच गई।
  • पुलिस ने आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस के मुताबिक 8 उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।
  • आरोपी समाजवादी पार्टी छात्रसंघ के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं।
  • फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें- एक दिन में 7650 घटनाओं के साथ उत्तर प्रदेश बना ‘नंबर वन’!

क्या है पूरा मामला

  • दरअसल लविवि में हिंदी स्वराज दिवस कार्यक्रम में सीएम योगी बतौर मुख्यअतिथि बुलाये गए थे।
  • कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक भी मौजूद थे।
  • सीएम जैसे ही शाम 5:30 बजे लखनऊ विश्वविद्यालय गेट पर पहुंचे तो सीएम योगी की फ्लीट पर 10-12 समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जिनमें युवक/युवतियां थीं।
  • यह सभी काफिले के सामने कूद पड़े और काले झंडे दिखाने लगे।
  • हालांकि यह सब पुलिस की लापरवाही के चलते हुआ।
  • लेकिन जब सपा के कार्यकर्ता वहां झंडा लिए खड़े थे फिर भी पुलिस ने आंखे बंद कर रखी थीं।

ये भी पढ़ें- …तो भाजपा की सरकार बनते ही थम गया अपराध!

योगी मुर्दाबाद के लगाए नारे

  • इस घटनाक्रम में हसनगंज इंस्पेक्टर और महानगर इंस्पेक्टर की लापरवाही देखने को मिली।
  • उन्होंने छात्रों को नजरअंदाज किया।
  • इसका नतीजा यह हुआ कि आंदोलनकारियों ने सीएम के काफिले पर हमला कर दिया।
  • प्रदर्शनकारी सीएम की गाड़ी के आगे भी लेट गए।
  • प्रदर्शनकारी ‘योगी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी…, योगी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे।
  • हालांकि ब्लैक कमांडो ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और उन्हें पीटकर हटाया।
  • इस दौरान पुलिस ने 8 उपद्रवियों को हिरासत में लिए जिन्हें हसनगंज थाने ले जाया गया।
  • यहां पुलिस सभी की खूब धुनाई की। इस घटना ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी है।

ये भी पढ़ें- यूपी में 14,792 जगहों पर 5,30,000 लोगों को चेक कर चुकी पुलिस!

 

[ultimate_gallery id=”79732″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें