राजधानी के गोमती नगर इलाके में चल रहे एक हाई प्रोफाईल सेक्स रैकेट (big sex racket) का पुलिस ने भंडाफोड़ कर 7 लड़कियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए सभी आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिश्मफरोशी का यह धंधा कहीं और नहीं बल्कि पॉश इलाका कहे जाने वाले पत्रकार पुरम चौराहे के पास विवेक खंड में एक्सिस बैंक के ऊपर चल रहा था।

पर्चा लीक केस: एसपी सीबी-सीआईडी ने की समीक्षा!

  • पुलिस को छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
  • पुलिस पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।
  • बताया जा रहा है कि लखनऊ से लड़कियां भारत के दिल्ली मुंबई सहित कई बड़े शहरों में मनमाने रेट पर सप्लाई की जाती थीं।
  • पुलिस पूरे (big sex racket) मामले की गहनता से सभी को हिरासत में लेकर पड़ताल कर रही है।

सुसाइड का अड्डा बनी गोमती नदी, छात्रा कूदी तो मचा हड़कंप!

बेड की चादर से चेहरा ढक लिया चेहरा

  • जानकारी के मुताबिक, गोमतीनगर के पत्रकारपुरम चौराहे से चंद कदम की दूरी पर ये जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।
  • यहां स्पा में नौकरी का इंटरव्यू देने पहुंची एक युवती को इस थाई मसाज पार्लर की आड़ में वहां कुछ अनैतिक लगा।
  • तो उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • पुलिस टीम ने जब मसाज पार्लर पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ दबिश दी तो केबिन नुमा कमरों में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में थे।
  • पुलिस देखते ही वहां भगदड़ मच गई।
  • पुलिस ने इन सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।
  • पकड़े जाने के बाद सभी लड़कियों ने अपने मुंह वहां बेड पर पड़ी चादर से ढक लिए।
  • पूछताछ में पता चला कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की दुकान किराए पर लेकर थाई मसाज के नाम से ये धंधा चल रहा था।

फतेहपुर में एम्बुलेंस सेवा बंद, वेतन ना मिलने से हड़ताल पर गए कर्मचारी!

  • पुलिस को मौके से महिला संचालक, रैकेट में शामिल 7 महिलाओं और 5 पुरुषों में संचालक राजू शर्मा, देवेंद्र सिंह, शाश्वत गोस्वामी, शमीर, और अमित वर्मा को मौके से गिरफ्तार किया।
  • सीओ दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को मसाज पार्लर से डायरी भी मिली है।
  • जिसमें इनके रोज आने वाले ग्राहकों का नाम, पता और आने का वक्त भी लिखा था।
  • उन्होंने बताया कि स्पा के संचालक बलिया निवासी राजू शर्मा ने एक महिला को नौकरी देने का झांसा देकर पार्लर में बुलाया था।
  • महिला को पार्लर में जिस्मफरोशी का धंधा करने के लिए कहा गया।
  • महिला टालमटोल कर कल आने की बात कहकर स्पा से बाहर निकल आई और पुलिस को फोन कर जानकारी दी।
  • सीओ ने बताया कि स्पा में काफी आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है।
  • पुलिस ने युवतियों को महिला थाने भेज दिया।
  • पुलिस को पार्लर के बाहर से एक कार भी मिली।
  • हालांकि इस पूरे (big sex racket) खेल के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं।

तबादलों से आहत होकर जिला जज दे रहे इस्तीफा: रालोद!

 

https://youtu.be/9HDasHjd6a8

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें