[nextpage title=”Video” ]

मेरठ में एक बार सात फेरों के अटूटबन्धन को शर्मसार करने का मामला सामने आया है।

  • मेरठ के मेडिकल थाना छेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर भाजपा नेता कुलदीप तोमर ने लाइसेंसी हथियार से अपनी ही पत्नी को गोली मार दी।
  • गोली सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी।
  • परिजनों ने घायल अवस्था में महिला को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया,
  • जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

अगले पेज पर देखिये खौफनाक वीडियो: 

[/nextpage]

[nextpage title=”Video” ]

यह है घटनाक्रम

https://youtu.be/oloNDE9PGgo

  • दरअसल, मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी कुलदीप तोमर भाजपा नेता एवं प्रॉपर्टी डीलर है।
  • बताया जा रहा है कि बीती देर रात कुलदीप घर पर आए तो उनकी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी।
  • कहासुनी के दौरान कुलदीप ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोली चला दी जो पूनम के सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी।
  • गोली लगते ही पूनम लहूलुहान होकर नीचे गिरकर बेहोश हो गयी।
  • वारदात से परिजनों में हड़कंप मच गया।
  • घटना के बाद दहशत में आया भाजपा नेता कुलदीप मौके से फरार हो गया।
  • आनन-फानन में घायल महिला को आनंद हॉस्पिटल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
  • डॉक्टरों के मुताबिक, पूनम नामक महिला को गोली लगी हालात में भर्ती कराया गया है, महिला के कान के पास सिर में गोली लगी है।
  • फ़िलहाल महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
  • आरोपी भाजपा नेता की नेताओं और पुलिस अधिकारियो में मजबूत पकड़ होने के चलते स्थानीय पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।
  • महिला पर जानलेवा जैसे गंभीर मामले में जांच की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें