उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही भाजपा नेताओं की गुंडई शुरू हो गई है। पिछले दिनों सरकार बनते ही हरदोई जिले में भाजपा विधायक ने सीओ शाहाबाद को फोन पर धमकी थी।

  • ताजा मामला मेरठ जिले का है यहां एक भाजपा नेता ने थानेदार को हूटर बजाने से मना करने पर तमाचा जड़ दिया।
  • इतना ही नहीं इस दबंग भाजपा नेता ने थानाध्यक्ष को सबक सिखाने की भी धमकी दे डाली।
  • इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस अधिकारी मामले की पड़ताल करने में जुटे हुए हैं।

यह है पूरा मामला

  • जानकारी के अनुसार, जिले के परतापुर थाना प्रभारी सुशील दुबे निर्देशानुसार वाहन चेकिंग कर रहे थे।
  • इस दौरान सीएम आदित्यनाथ के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा नेता संजय त्यागी हूटर बजाते हुए उधर से गुजर रहा था।
  • इस पर थानेदार ने गाड़ी रुकने का इशारा किया और हूटर ना बजाने के लिए कहा।
  • बस इसी बात पर दबंग भाजपा नेता आग बबूला हो गया और वह गाड़ी से गुस्से में उतरा और थानाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया।
  • यह दबंग भाजपा नेता मेरठ दक्षिण विधानसभा का प्रभारी बताया जा रहा है।
  • यह घटना दिल्ली-दून हाईवे पर परतापुर थाने के पास हुई।
  • पुलिस मामले की पड़ताल कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यहां देखें वीडियो:

 

https://youtu.be/XQELfc_WX9E

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें