उत्तर प्रदेश की संगम नगरी इलाहबाद में रविवार शाम को आई धूलभरी तेज आंधी के चलते दो नावें आपस में टकरा गईं थीं। इस टक्कर के बाद एक नाव यमुना नदी में पलट जाने से उसमें सवार 24 से ज्यादा लोग नदी में बह गए।

  • मौके पर मौजूद लोगों ने एक महिला को बचा लिया वहीं देर रात तक तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए थे।
  • बाकी के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग अभी भी लापता हैं।
  • जिलाधिकारी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
  • शवों की तलाश के लिए गोताखोर और पुलिस लगी हुई है लेकिन अभी तक अन्य शवों का कोई पता नहीं चल पाया है।

कैसे पलटी थी नाव?

  • बता दें कि रविवार की शाम को कई नावें यमुना घाट से भोपतपुर गांव के सामने से तारापुर यमुनापार के घूरपुर स्थ‍ित पालपुर घाट की तरफ जा रही थी।
  • प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नावों पर क्षमता से अधिक लोग बैठे थे।
  • अचानक तेज धूलभरी आंधी आ जाने से दो नावें आपस में टकरा गईं।
  • टक्कर होने से नावों का संतुलन बिगड़ गया और एक नाव यमुना में पलट गई।
  • इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जिनके शव बरामद हो गए।
  • लेकिन अन्य लापता लोगों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
  • नाव‍िकों, मछुआरे और गोताखोर लापता लोगों की तलाश में पुलिस के साथ जुटे हुए हैं।
  • सीओ करछना अलका भटनागर ने बताया पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

 

https://youtu.be/Va5MEOPvMZ8

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें