उत्तर प्रदेश विधान सभा के नए सदस्यों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन तिलक हाल में किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, राज्यपाल राम नाइक सहित तमाम मंत्री और विधानसभा सदस्य उपस्थित रहेंगे।

कुछ इस तरह है कार्यक्रम

  • सुबह 10:15 बजे तिलक हाल में सदस्यों का आगमन।
  • 11:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का स्वागत सम्बोधन।
  • 11:15 बजे सीएम आदित्यनाथ योगी का सम्बोधन।
  • 11:35 बजे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राज्यपाल रामनाईक का उदघाटन और सम्बोधन कार्यक्रम।
  • 12:00 बजे संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन।
  • दोपहर 12:15 बजे ब्रेक फास्ट।
  • 12:30 बजे गुजरात विधानसभा अध्यक्ष रमनलाल बोरा का औचित्य का प्रश्न।
  • 1:00 बजे नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी का कार्य स्थगन, शून्य प्रहर, अविलंबनीय लोक महत्व के प्रश्न।
  • 1:30 बजे मध्यान्ह भोजन।
  • 2:30 बजे पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह का सम्बोधन (संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण)।
  • 3:00 बजे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर का का सम्बोधन (सदन में अध्यक्ष पीठ की गरिमा एवं अध्यक्ष की भूमिका)।
  • 3:30 बजे औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का संबोधन (बजट प्रक्रिया एवं बजट पर चर्चा)।
  • 4:00 बजे विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का संसदीय प्रश्न, प्रश्न कैसे पूछे एवं प्रभावी विधायक कैसे बनें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें